24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर ही जमाए मार्केट जैसी दही, ट्राई करें ये तरीके

हलवाई की दुकान पर मिलने वाला दही (Curd) सभी को पसंद आता हैं और सभी चाहते हैं कि घर पर भी वैसा ही दही जमे। घर पर दही जमाने के लिए जामन का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन कई बार ऐसा टाइम भी आता हैं कि घर पर जामन उपलब्ध नहीं…

24GhanteOnline
February 19, 2026
2 min read

हलवाई की दुकान पर मिलने वाला दही (Curd) सभी को पसंद आता हैं और सभी चाहते हैं कि घर पर भी वैसा ही दही जमे। घर पर दही जमाने के लिए जामन का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन कई बार ऐसा टाइम भी आता हैं कि घर पर जामन उपलब्ध नहीं होता हैं और यह पड़ोसियों से मांगना पड़ता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जामन के भी घर पर दही (Curd) जमाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी मदद से भी दही जमाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

हरी मिर्च से जमाएं दही (Curd) 

यह सुनने में अटपटा सा है ले किन आप हरी मिर्च की मदद से भी दही जमा सकते हैं। इसके लिए आपको जामन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको चाहिए एक हरी मिर्च, 1/2 कप उबला हुआ फुल क्रीम दूध। अब इसे बनाने के लिए यह जानना जरूरी है कि दही जमाने के लिए हरी मिर्च स्टेम के साथ लें क्योंकि हरी मिर्च के एन्जाइम्स ही दही जमाने में मदद करते हैं। सबसे पहले दूध को उबालें और गुनगुना होने तक इंतजार करें। इसे कांच के बर्तन में रखें और इस दूध में मिर्च डाल लें। अब इसे रातभर रूम टेम्‍परेचर में ढककर रख दें। अब आपका जामन तैयार है। इसे नॉर्मल दूध में डालकर दही बनाएं। इससे बना दही स्‍वादिष्‍ठ और मीठा होगा।

नींबू से जमाएं दही (Curd) 

इसे बनाने के लिए 1/2 कप फुल क्रीम दूध और एक चम्मच नींबू का रस लें। दूध को अच्छे से उबालकर धीमीं आंच पर खौलाएं। खौल जाए तो इसे गुनगुना करें और नींबू का रस मिलाकर ढक कर रातभर छोड़ दें। आपका जामन तैयार है। अब आप इससे दही जमाएं।

चांदी का सिक्का या अंगूठी से जमाएं दही (Curd) 

इसके लिए चांदी का सिक्का या अंगूठी को दूध में डालकर 8 घंटे के लिए गर्म जगह पर रखना होगा। इस तरीके से बेस्ट दही जमेगा।

लालमिर्च से जमाएं दही (Curd) 

हरी र्मिच की तरह लाल र्मिच से भी ऐसा ही दही जमेगा। इसके लिए सूखी लाल र्मिच को 7-8 घंटे के लिए गुनगुने दूध में डुबोकर किसी गर्म जगह रख दें। दही जम जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…