लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा जाता है कि इस सजावट में लोग कुछ मामूली गलती कर बैठते हैं जिसकी वजह से घर का आकर्षण कम होने लगता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख अपने लिविंग रूम की सजावट करें।
लाइटिंग
लाइटिंग अगर सही तरीके से नहीं होगी तो आपके लिविंग रूम की पूरी सजावट खराब हो जाएगी। सुनिश्चित करें की हर तरफ प्रकाश फैला हो। केवल एक लाइट ऊपर लगा देना, सजावट में होने वाली सबसे बड़ी गलती है।
पोजिशनिंग
सुनिश्चित करें कि सभी फर्नीचर ठीक तरह से रखे गए हैं। गलत जगह पर टीवी लगाना घर की सजावट में होने वाली आम गलतियों में से एक है। सोफा को दीवार से सटाते हुए रखना एक और बड़ी गलती है। आपको लगता है कि इससे कमरा और अधिक बड़ा लगेगा, तो ध्यान दें कि आप अपनी बैठक की सजावट को खराब कर रही हैं।
गहरे रंग की दीवार
दीवार पर गहरे रंग का प्रयोग करने से कमरे का आकर छोटा और खराब लगेगा। यदि आप कोई गहरा रंग करना चाहते हैं तो इस का उपयोग किसी एक दीवार पर करें और अन्य सभी दीवारों पर हल्के रंग का उपयोग करें।आर्ट गैलरी
लिविंग रूम को आर्ट गैलरी बनाना एक आम गलती है जो ज्यादातर लोग करते हैं। न्यूनतम फर्नीचर का प्रयोग करें और इसे अच्छी तरह से व्यवस्थित करें।
गलत कालीन
हमेशा ध्यान दें कि आप का कालीन कमरे के आकार और बनावट के साथ अच्छी तरह से मेल खाता हो। रंग का चयन करते समय भी सावधान रहें।पर्दे
खिड़की की लंबाई वाले पर्दे अब फैशन से बाहर हो चुके हैं। जमीन तक की लंबाई वाले पर्दे का प्रयोग करें और पर्दे की छड़ को थोड़ा ऊंची जगह पर लगाएं। यह आपकी बैठक को विशाल और शानदार लुक देगा।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो
मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे…
