रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो
मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे…

मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ (Lips) चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे व्यक्तित्व पर भी बुरा असर पड़ता है।
इनकी केयर न करने के अलावा मौसम की वजह से भी होंठ फट जाते हैं, तो कभी इन्हें चबाने की आदत फटे होंठ का कारण बन जाती है। वक्त रहते इन पर ध्यान न देने की वजह से कई बार होंठ (Lips) इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है।
होंठ (Lips) फटने के कारण
- बार-बार होंठों पर थूक लगाना या जीभ फेरना।
- होंठों की सूखी परत को छीलना।
- गर्म या शुष्क हवाओं के लगातार संपर्क में आना।
- कुछ दवाइयों के रिएक्शन के कारण।
- धूम्रपान करना।
- प्रदूषण की वजह से।
- धूप में ज्यादा देर तक रहना।
- होंठों पर लिप बाम लगाए बिना सूखे व ठंडे मौसम में जाना।
- शरीर में पानी की कमी के कारण, खासकर सर्दियों में।
- विटामिन सी या बी 12 की कमी के कारण।
- सोरायसिस (Psoriasis-एक प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या) के कारण।
होंठ फटने के लक्षण
- होंठों का सूखना।
- बार-बार होंठों पर परत व सूखी पपड़ी का बनना।
- होंठों की त्वचा पर दरार का एहसास होना।
- होंठ भीचने पर खून निकलना।
- कुछ मामलों में होंठों पर सूजन का आना।
- होंठों पर घाव हो जाना।
गुलाब की पंखुड़ियां
फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से फटे होंठ तो मुलायम होंगे ही साथ में इनका कालापन भी दूर होगा।
एलोवेरा जेल
होंठों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट ऑप्शन है। ताजा एलोवेरा लें। उससे धीरे-धीरे होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से उनका रूखापन और कालापन दूर होगा।
खीरा
खीरे से भी फटे होंठों को मुलायम बनाया जा सकता है। रात को सोने से पहले खीरे का रस लगाएं। अब रातभर इसे ऐसा ही रहने दें। सुबह आप देखेंगे कि होंठ मुलायम और पिंक होंगे।
शहद
शहद में पाए जाने वाले गुण होंठों को नर्म बनाने का काम करते हैं। लिप्स पर शहद लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें। दिन में दो बार ऐसा करें। कुछ ही देर में आपकों लिप्स मुलायम लगने लगेगें।
सरसों का तेल
रात को सोने से पहले अपनी नाभी पर सरसों का तेल लगाएं। रोजाना ऐसा करें। ऐसा करने से होंठ कभी नहीं फटेंगे।
SOME EXTRA TIPS
- पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
- होंठों को दांतों से न काटें।
- केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का उपयोग करने से बचें।
- धूम्रपान न करें।
- सूरज की हानिकारक किरणों से होंठों को बचाए रखें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहें और होंठ सूखे नहीं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
