हाथों में जमी लहसुन-प्याज की दुर्गंध होगी दूर, आजमाए ये नुस्खें
अक्सर घर पर काम करते समय गृहणियां सब्जी और लहसुन-प्याज काम में लेती हैं जिनकी स्मैल (Smell) कई घंटों हाथ में ही रह जाती हैं। यह स्मैल (Smell) दूसरों के साथ ही खुद को भी परेशान करती हैं। कई बार हाथ धोने के बाद भी यह…
अक्सर घर पर काम करते समय गृहणियां सब्जी और लहसुन-प्याज काम में लेती हैं जिनकी स्मैल (Smell) कई घंटों हाथ में ही रह जाती हैं। यह स्मैल (Smell) दूसरों के साथ ही खुद को भी परेशान करती हैं। कई बार हाथ धोने के बाद भी यह दुर्गंध आसानी से दूर नहीं होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से हाथों में आने वाली लहसुन-प्याज की दुर्गंध कुछ सेकंड में ही दूर हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
नमक रहेगा फायदेमंद
सब्जियों को छिलने के बाद हाथों पर नमक रगड़ें। करीब 2-3 मिनट के बाद इसे ताजे पानी से धो लें। इससे हाथों से आने वाली तेज गंध (Smell) दूर होगी। साथ ही आपके हाथ पहले से ज्यादा साफ और मुलायम होंगे।
नींबू आएगा काम
हाथों से आने वाली तेज महक (Smell) को दूर करने के लिए नींबू बेहद फायदेमंद रहेगा। विटामिन सी से भरपूर नींबू की तेज व अच्छी महक प्याज, लहसुन व अन्य सब्जियों की तेज स्मैल को दूर करने का काम करता है। इससे इस्तेमाल करने के लिए नींबू के काट कर हाथों पर रगड़ें। इसके अलावा एक बाउल में गुनगुने पानी और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। फिर इसमें हाथों को कुछ देर के लिए डुबोएं। इससे सब्जियों की तेज व जिद्दी महक दूर होकर साफ, मुलायम व ग्लोइंग हाथ मिलेंगे।
टूथपेस्ट करें इस्तेमाल
दांतों की चमक व मुंह की बदबू दूर करने के साथ इससे हाथों में आने वाली तेज गंध से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए 1/2 चम्मच या जरूरत अनुसार टूथपेस्ट लेकर उससे हाथों की मसाज करें। इससे अपनी अंगुलियों के बीच से अच्छे से रब करें। फिर ताजे पानी से हाथों को धोएं। ध्यान रखें कि जेल वाले टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करें।
कॉफी रहेगी बेस्ट
कॉफी से भी हाथों में लहसुन, प्याज, मछली आदि चीजों की तेज महक को कम किया जा सकता है। इसके लिए 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर लेकर उससे हाथों की मसाज करें। फिर ताजे पानी से हाथ धोएं। इससे तेज महक से छुटकारा मिलने के साथ साफ और मुलायम होंगे।
सिरका और बेकिंग सोडा भी कारगर
सिरका व बेकिंग सोडा में मौजूद तत्व हाथों से आने वाली तेज महक को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में प्याज, लहसुन, मछली आदि चीजों को काटने के बाद आप इससे हाथों की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा में जरूरत अनुसार सिरका डालकर पेस्ट बनाएं। फिर उससे अपने हाथों को रगड़ें। 2-3 मिनट तक इससे मसाज करने के बाद हाथों को पानी से धोएं। इससे महक जल्दी ही दूर हो जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
