24 घण्टे ऑनलाइन

पराठे संग बनाएं टेस्टी भाजी, बढ़ जाएगा नाश्ते का स्वाद

नाश्ते में सबसे पुराना, हेल्दी और बेहतरीन नाश्ता होता है पराठा और आलू की सब्जी। आमतौर पर अधिकतर घरों में यही नाश्ता ही अधिकतर घरों में सुबह के समय बनाया जाता है क्योंकि जल्दी बन जाता है और ऑफिस और बच्चों को टिफिन में…

24GhanteOnline
January 7, 2026
2 min read

नाश्ते में सबसे पुराना, हेल्दी और बेहतरीन नाश्ता होता है पराठा और आलू की सब्जी। आमतौर पर अधिकतर घरों में यही नाश्ता ही अधिकतर घरों में सुबह के समय बनाया जाता है

क्योंकि जल्दी बन जाता है और ऑफिस और बच्चों को टिफिन में देने के लिए भी बेहतर होता है। आज हम आपको आलू भाजा (Aloo Bhaja) बनाने की रेसिपी लाए है। इसे आप पराठा या रोटी के साथ खा सकते है। खाने में बहुत टेस्टी होती है।

आलू भाजा (Aloo Bhaja) बनाने के लिए सामग्री


2-3 मीडियम साइज के आलू
2 चम्मच सरसों का तेल
2 हरी मिर्ची
1 चम्मच जीरा
हींग एक चुटकी
एक चौथाई चम्मच हल्दी
1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
आधा चम्मच अमचूर पाउडर
एक तिहाई कप मटर
धनिया की पत्तियां गार्निशिंग के लिए

आलू भाजा (Aloo Bhaja)  बनाने का तरीका


सबसे पहले आलू को चौकोर और छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें। इसे दो से तीन पानी से अच्छी तरह से धो लें। जिससे कि आलू का स्टार्च पूरी तरह से निकल जाए।पैन में तेल गर्म करें और इसमें जीरा चटकाएं।

साथ में हरी मिर्ची डालें। और आलू डालकर तेज आंच पर भूनें।  हल्दी और नमक डाल दें। अच्छी तरह से भूनें। फिर पानी डालकर दो से तीन मिनट पकाएं और फिर मटर ऐड करें। 6-7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। पानी को सूख जाने दें और तेज फ्लेम पर आलू को सुनहरा होने तक भूनें।

जब आलू गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें।अब इसमे धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हींग, अमचूर डालकर मिक्स करें और दो मिनट तक पकने दें। गैस की फ्लेम बंद कर दें और हरी धनिया से सजाकर पराठे के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।