24 घण्टे ऑनलाइन

भिंडी की सब्जी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, लिसलिसापन होगा दूर

भिन्डी (Bhindi) को बाजार से लाकर बिना धोये रखना चाहिए। जब काम लेनी हो उसी वक्त धोनी चाहिए। भिन्डी को कागज की थैली में रखने से जल्दी ख़राब नहीं होती।ज्यादा ठन्डे वातावरण में भिन्डी जल्दी ख़राब हो जाती हैं। अतः फ्रिज में…

24GhanteOnline
September 19, 2026
3 min read
भिंडी की सब्जी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान, लिसलिसापन होगा दूर

भिन्डी (Bhindi) को बाजार से लाकर बिना धोये रखना चाहिए। जब काम लेनी हो उसी वक्त धोनी चाहिए। भिन्डी को कागज की थैली में रखने से जल्दी ख़राब नहीं होती।ज्यादा ठन्डे वातावरण में भिन्डी जल्दी ख़राब हो जाती हैं। अतः फ्रिज में ऐसी जगह रखें जहाँ ठंडक कम हो।

धोने के बाद अच्छी तरह सुखाएं

अगर आप भिंडी (Bhindi) को धो रहे हैं तो यह ध्यान में रखें कि धोने के बाद अगर आप इसे बिना अच्छी तरह सुखाए काटेंगे तो सब्जी में नमी नहीं हटेगी और पानी के साथ भिंडी का लिसलिसापन और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए अच्छा होगा कि आप पहले भिंडी को धोकर सुखा लें और इसके बाद ही सब्जी काटें। बेहतर होगा अगर सब्जी बनाने से 1 घंटे पहले ही इसे धोकर सुखा लें।

बड़े टुकड़ों में काटें

अगर आप भिंडी (Bhindi) को अधिक छोटा छोटा काटेंगे तो इसमें मौजूद श्लेष्मा आपके हाथों और सब्जी में फैलेगा और सब्जी क्रिस्पी बनने की बजाय लसलसी और टूटी टूटी बनेगी। इसलिए कोशिश करें कि एक भिंडी के 5 से 6 टुकड़े ही करें। इससे अधिक छोटा ना करें।

भिन्डी (Bhindi) की सब्जी में लार

अक्सर देखा जाता है की भिंडी (Bhindi) की सब्जी बनाते समय उसमे चिकनी लारें बन जाती है। इसके कारण यह सब्जी खाना और परोसना मुश्किल हो जाता है। कुछ आसान से उपाय अपनाने से भिंडी की सब्जी को चिकनी होने से बचाया जा सकता है। इसके लिए ये उपाय अपनाने चाहिए-
- साबुत भिंडी (Bhindi) को अच्छे से पानी से धो ले। इसे सूखे कपड़े से पोंछ कर दस मिनट सूखने दें। इसके बाद इसके दोनों सिरे काट कर निकाल दें। अब जैसे काटनी हो गोल या लंबी काट कर सब्जी बनायें।
- भिंडी (Bhindi) की सब्जी बनाने के लिए सब्जी को छोंकने के बाद दो मिनट तेज आंच पर हिलाते हुए पकाएं। इसके बाद ही ढ़क्कन लगायें। इससे सब्जी में चिकनाहट नहीं होगी।
- सब्जी बनाने से पहले भिंडी को तेल में थोड़ा तल लेने से भिन्डी में लारें नहीं पड़ती। या थोड़े ज्यादा तेल में बनाने से भिन्डी की सब्जी चिकनी नहीं होती।
- भिन्डी (Bhindi) की सब्जी को लसलसी होने से बचाने के लिए नमक सब्जी पकने के बाद ही डालना चाहिए।
- भिंडी की सब्जी में दो चम्मच नींबू का रस या सिरका मिला देने से भिंडी की सब्जी में लार नहीं छूटती। इससे भिंडी की चिकनाहट दूर हो जाती है।
- यदि लगे की भिंडी की सब्जी में लार छूटने लगी हैं तो थोड़ा सा तेल गर्म करके सब्जी में मिला दें। इससे लारें ख़तम हो जाएँगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…