24 घण्टे ऑनलाइन

पेट दर्द से हैं बेहाल, तो फौरन करें ये उपाय

पेट दर्द (Stomach Ache) होना एक आम समस्या है लेकिन जब ये समस्या छोटे बच्चों में बार हो तो ये एक गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसे में छोटे बच्चे के लिए बहुत मुश्किल होता है वो पेट दर्द की समस्या को बोलकर समझा सके। ऐसे में…

24GhanteOnline
September 14, 2025
3 min read

पेट दर्द (Stomach Ache) होना एक आम समस्या है लेकिन जब ये समस्या छोटे बच्चों में बार हो तो ये एक गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसे में छोटे बच्चे के लिए बहुत मुश्किल होता है वो पेट दर्द की समस्या को बोलकर समझा सके। ऐसे में माता-पिता को उसके हाव-भाव, रोने व पेट की कोमलता को चेक करके अंदाजा लगाना पड़ता है कि शिशु को पेट से संबंधित कोई समस्या है। आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको बच्चों के पेट में होने वाले दर्द (Stomach Ache) के बारे में ही बात करेंगे। साथ ही बच्चे की इस समस्या को ठीक करने के लिए कुछ घरेलू उपचारों के बारे में भी चर्चा करेंगे।

नींबू पानी

नींबू पानी भी बच्चों में होने वाले पेट दर्द (Stomach Ache) का इलाज कर सकता है। अगर बच्चे को पेट में दर्द होता है, तो आप उसे गुनगुने पानी में नींबू का रस निचोड़कर पिला सकते हैं। इसमें काला नमक भी मिला सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना बच्चों को नींबू पानी पिलाने से पेट दर्द से पूरी तरह से राहत मिल सकती है। इसी के साथ बच्चों को उल्टी, मतली, घबराहट आदि समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

अदरक

अदरक का उपयोग कई समस्याओं का इलाज करने के लिए घरेलू उपाय के तौरपर किया जाता है। वैसे तो बच्चों को अदरक का स्वाद पसंद नहीं होता है, लेकिन उन्हें पेट दर्द करता है तो यह उनके लिए असरदार साबित हो सकता है। पेट में दर्द होने पर आप बच्चों को अदरक का काढ़ा या रस पिला सकते हैं। अदरक का सेवन करने से बच्चों को पेट में होने वाले दर्द से राहत मिलेगी। साथ ही उल्टी, मतली और अपच की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस पेट दर्द (Stomach Ache) को ठीक करने में रामबाण हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं। ऐसे में जब बच्चों को पाचन से जुड़ी किसी समस्या की वजह से पेट में दर्द होता है, तो एलोवेरा का जूस पीना फायदेमंद होता है। पेट के दर्द से बच्चे को राहत दिलाने के लिए आप उसे सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पिला सकते हैं। इससे बच्चे को काफी आराम मिल सकता है।

अंजीर

कई बार बच्चों को अपच और कब्ज की वजह से पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में अंजीर पेट दर्द में आराम दिला सकता है। अंजीर में फाइबर अधिक होता है, जो भोजन को पचाने में मदद कर सकता है। साथ ही अपच को कम करता है और कब्ज से छुटकारादिलाता है। अगर आपके बच्चे को भी अकसर की कब्ज की वजह से पेट दर्द होता है, तो आप उसे अंजीर खिला सकते हैं। इसके लिए आप अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे बच्चे को खिला दें।

तुलसी

तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अगर आपके बच्चे को अक्सर ही पेट में दर्द होता रहता है, तो आप उसे तुलसी के पत्ते खिला सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर बच्चे को पानी पिला सकते हैं या फिर ताजे पत्ते खिला सकते हैं। इससे गैस और अपच में आराम मिल सकता है। साथ ही तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो पेट के दर्द और सूजन को कम कर सकते है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…