खूबसूरत और मजबूत नाखूनों के लिए डाइट में शामिल करें ये
सुंदर और कोमल नाख़ून (Nails) तो हर महिला की ख्वाइश होती है। नाख़ून खुरदुरे और भद्दे हो तो हमारे हाथो का आकर्षण खत्म हो जाता है। कोमल (soft) और खूबसूरत नाख़ून (beautiful nails) सुन्दरता की पहचान होते है। उंगलियों की मृत…
सुंदर और कोमल नाख़ून (Nails) तो हर महिला की ख्वाइश होती है। नाख़ून खुरदुरे और भद्दे हो तो हमारे हाथो का आकर्षण खत्म हो जाता है। कोमल (soft) और खूबसूरत नाख़ून (beautiful nails) सुन्दरता की पहचान होते है।
उंगलियों की मृत कोशिकाए हमारे नाखुनो को बदसूरत बना देती है और ऐसा तब भी होता है जब हम स्वास्थ्य वर्धक खाने को छोड़ बेकार के खाने को दिनचर्या की आदत बना लेते है। नाख़ून शरीर का वह आखिरी हिस्सा है जिसे भी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।
तो इसलिए खाने में बेहतर और संतुलित खाने का चयन किया जाये तो वह हमारे नाखुनो के लिए फायदेमंद होता है। तो आइये जानते है नाखुनो का ख्याल रखने के तरीको के बारे में...
# कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में जिंक पाया जाता है जो इम्युनिटी सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायक होता है। इनके नियमित सेवन से शरीर से मृत कोशिकाए बाहर निकलती है और साथ ही नई कोशिकाओ का निर्माण होता है जो अंत में नाखुनो को सुंदर व कोमल बनाती है।
# हरी फलिया
सभी प्रकार की फलियों में बायोटिन होता है जो एक प्रकार विटामिन बी है जो नाखुनो की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते है। नाखुनो को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए सभी प्रकार की हरी फलियों का सेवन करना शुरू करे दे।
छोटे नाख़ून हैं तो इस तरह सजाएं, हाथों की बढ़ जाएगी सुंदरता
# ब्रोकली
ब्रोकली में आवश्यक मात्रा मे लोहा पाया जाता है जो शरीर के लिए बेहतर होता है। स्वस्थ नाखुनो के लिए ब्रोकली का सेवन करना अच्छा होता है। इसे आप कच्चा या पकाकर के किसी भी तरह से खा सकते है।
# अंडा
स्वस्थ नाखुनो के लिए अंडा भी बहुत ही फायदेमंद होता है। अंडे में प्रोटीन होता है जो टूटते नाखुनो के लिए अच्छा रहता है। रोजाना अंडे का सेवन उबालकर या दूध में डालकर कर सकते है।
अपने नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
# गाजर
गाजर में बहुत ही मात्रा में प्रोटीन और केल्शियम होता है जो नाखुनो को पोषण के साथ साथ उनकी उचित देखभाल भी करती है। नाखुनो को मजबूती देने के लिए रोजाना कम से कम 2-3 गाजर खाने की आदत बना ले।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
