24 घण्टे ऑनलाइन

दूध में आएगी मलाई की मोटी परत, इन टिप्स को आजमाएं

दूध (Milk) हमारे जीवन का महत्वूर्ण आहार हैं जिसका सेवन बच्चे से लेकर बड़े तक सभी करते हैं। दूध से कई चोजें बनाई जाती हैं जैसे दही, पनीर, चाय, शरबत आदि। लेकिन इसी के साथ ही दूध से निकली मलाई (Cream) भी बहुत काम की होती…

24GhanteOnline
March 13, 2026
4 min read

दूध (Milk) हमारे जीवन का महत्वूर्ण आहार हैं जिसका सेवन बच्चे से लेकर बड़े तक सभी करते हैं। दूध से कई चोजें बनाई जाती हैं जैसे दही, पनीर, चाय, शरबत आदि। लेकिन इसी के साथ ही दूध से निकली मलाई (Cream)  भी बहुत काम की होती हैं जिसका इस्तेमाल घी बनाने में किया जाता हैं और घर के घी का स्वाद ही कुछ ओर होता हैं। लेकिन गर्मियों के इन दिनों में देखा जाता हैं कि दूध पर मलाई की पतली परत ही जम पाती हैं जिसका घी निकालना मुश्किल होता हैं। लेकिन यदि आपको इन दिनों में भी अपने दूध से ही ढेर सारी मलाई मिल जाए तो घर के घी की चाहत पूरी हो सकती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपके घर के दूध (Milk) में मलाई की मोटी परत जम जाएगी और इसका इस्तेमाल आप घी निकालने में कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके तरीकों के बारे में...

फुल क्रीम मिल्क (Milk) का करें प्रयोग

अगर आप मोटी मलाई चाहते हैं तो बेहतर होगा कि आप ऐसा दूध लें जिसमें अधिक फैट हो। इसके लिए अगर आप टोन्ड मिल्क या गाय के दूध की बजाय फुल क्रीम मिल्क लें तो इससे मलाई मोटी निकलेगी।

सीधे फ्रिज से निकाल ना चढाएं उबालने

अधिकतर लोग दूध (Milk) को फ्रिज से निकालकर सीधे उबलने चढ़ा देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करने से दूध में मलाई बेहतर तरीके से नहीं निकलती है। बेहतर होगा कि उबालने से करीब 20 मिनट पहले इसे सामान्य तापमान में रखें उसके बाद ही उबालें।

दूध (Milk) को उबालें इस तरह

यहां पर दूध को उबालने का तरीका बस थोड़ा सा अलग हो जाएगा। मलाई तब ज्यादा गाढ़ी जमती है जब दूध ज्यादा अच्छे से पक जाता है। ऐसे में दूध को सिर्फ उबाल कर ढक कर रख देंगे तो मलाई गाढ़ी नहीं जमेगी। अधिकतर दूध हम फ्रिज से निकालकर सीधे उबलने चढ़ा देते हैं जिससे और ज्यादा दिक्कत होती है क्योंकि दूध का तापमान काफी ठंडा होता है और एकदम तेज़ आंच में चढ़ने पर उसमें रिएक्शन ठीक तरह से नहीं होता है। ऐसे में आप उसे मीडियम आंच पर उबालें और जब ये उबलने वाला हो तब इसे धीमी आंच पर कर दें जिससे ये 3-4 मिनट और पक जाए।

उबालते समय चम्मच से हिलाते रहें

दूध जब उबलने लगे तो गैस का आंच कम कर दें और चम्मच या करछी की मदद से इसे लगातार हिलाते रहे। ऐसा आप 4 से 5 मिनट तक करें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे बबल्स कम होने लगे हैं। फिर आंच बंद कर लें। रूम टेम्परेचर पर आने के बाद इसे फ्रिज में रखें। यकीन मानिए आपके दूध पर रोटियों जैसी मोटी मलाई जमेंगी।

गर्म दूध (Milk) ढकें नहीं

जब भी दूध को उबालें तो उबालने के बाद उसे तुरंत अच्छी तरह से ना ढंक कर रखें। बेहतर होगा कि आप जालीदार ढक्कन या छलनी से इसे ढकें। प्लेट से तभी ढकें जब दूध नॉर्मल टेम्परेचर पर आ जाए। ऐसा करने से रात भर में दूध पर मोटी मलाई जम जाएगी।

दूध (Milk) को मिट्टी के बर्तन में करें स्टोर

अब दो बातें तो साफ हो गई हैं, पहली ये कि ठंडा दूध एकदम हाई फ्लेम पर रखेंगे तो उसमें मलाई ठीक से नहीं जमेगी और दूसरा ये कि दूध को थोड़ा पकाएंगे तो मलाई ज्यादा गाढ़ी जमेगी। पर अगर आपको दूध में गाढ़ी मलाई चाहिए और इसे स्टोर करने के लिए आपके पास मिट्टी का बर्तन है तो आपका काम और आसान हो जाएगा। मिट्टी के बर्तन में दूध पर रिएक्शन ज्यादा जल्दी होता है और इससे मलाई भी गाढ़ी होती है। बस आपको गुनगुने और ज्यादा पके हुए दूध को मिट्टी के बर्तन में स्टोर करके रखना है। इसमें भी जब दूध से भाप निकल रही हो तो उसे पूरी तरह से न ढके बल्कि थोड़ी जगह छोड़ दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…