24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज में न खाएं ये फल, सेहत के लिए होता है खतरनाक

आज के समय में कई बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं जिसमें से एक है डायबिटीज (Diabetes) जिसके मरीजों की तादाद लगातार बढती जा रही हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान से जुड़ी चीजों में परहेज रखना पड़ता है। उन्हें चीनी या…

24GhanteOnline
May 2, 2026
4 min read

आज के समय में कई बीमारियां अपने पैर पसार रही हैं जिसमें से एक है डायबिटीज (Diabetes) जिसके मरीजों की तादाद लगातार बढती जा रही हैं। डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान से जुड़ी चीजों में परहेज रखना पड़ता है। उन्हें चीनी या फिर इससे बनी मिठाइयों का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

वहीँ, ऐसी बहुत सारी खाने-पीने की चीजें होती हैं, जो एक सामान्य व्यक्ति के लिए तो भले ही फायदेमंद होती हैं लेकिन डायबिटीज (Diabetes)  रोगियों के लिए नुकसानदायक। आज इस कड़ी में हम आपको पोषण से भरपूर ऐसे ही फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज (Diabetes)  रोगियों के लिए बड़ी भूल साबित हो सकता है। आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

सीताफल

सीताफल को शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ग्लूकोज की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर आपका डायबिटीज कंट्रोल में है तो डॉक्टर की सलाह लेकर संतुलित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं

तरबूज

गर्मियों में लोग तरबूज खाना खूब पसंद करते हैं और यह फायदेमंद भी होता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए। यह ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। मधुमेह के रोगियों को तरबूज खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

अनानास

अनानास में शुगर अधिक मात्रा में होता है, इसलिए डायबिटिक पेशेंट को अनानास का जूस पीने से मना किया जाता है। बता दें कि अनानास के एक कप जूस में 14 ग्राम शुगर की मात्रा होती है, इसलिए से अवॉएड करना चाहिए।

चीकू

इसका अधिक सेवन डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है। दरअसल, इस फल में प्राकृतिक शुगर मौजूद होता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। मधुमेह रोगियों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

आम

शुगर के मरीजों को मीठी चीजें खाने से मना किया जाता है या परहेज करने को कहा जाता है। डायबिटिक पेशेंट को आम का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें एक कप में लगभग 23 ग्राम शुगर की मात्रा पाई जाती है इसलिए यह फल भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

अनार

डायबिटीज के मरीज हो सके तो अनार से दूरी बनाकर रखें या डॉक्टर की सलाह पर कम मात्रा में इसका सेवन करें, क्योंकि इसके सेवन से रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि 100 ग्राम अनार में 14 ग्राम शुगर होती है और यह मधुमेह रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है।

चेरी

चेरी काफी स्वादिष्ट होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल आइसक्रीम और केक में ज्यादा किया जाता है । लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एक कप चेरी में लगभग 20 ग्राम शक्कर पाया जाता है? शुगर के मरीजों और डायबिटिक पेशेंट को इससे दूर रहना चाहिए।

केला

डायबिटीज के मरीजों को केला खाने से बचना चाहिए। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या में केला खाने से आपका वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। केले में कार्ब्स और शुगर की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों में केला खाने से सांस लेने से जुड़ी दिक्कत और वजन बढ़ने व मेटाबोलिज्म से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

अंगूर

डायबिटीज की समस्या में अंगूर खाना नुकसानदायक माना जाता है। हालांकि अंगूर में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है लेकिन मौजूद शुगर की मात्रा डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ाने का काम करती है। इसलिए डायबिटीज की समस्या से ग्रसित मरीजों को संतुलित मात्रा में अंगूर खाने की सलाह दी जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…