ये सुपरफूड आपका वजन कम करने में करेंगे मदद
मोटापा (Weight) आज के समय की एक गंभीर समस्या है जो कई बीमारियों का कारण बनता हैं। हर कोई चाहता हैं कि उसका वजन नियंत्रण में रहे। लोगों में यह एक आम धारणा है कि कम खाने से वजन तेजी से कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हैं। वजन कम…
मोटापा (Weight) आज के समय की एक गंभीर समस्या है जो कई बीमारियों का कारण बनता हैं। हर कोई चाहता हैं कि उसका वजन नियंत्रण में रहे। लोगों में यह एक आम धारणा है कि कम खाने से वजन तेजी से कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हैं। वजन कम करने के लिए यह मायने रखता हैं कि आप क्या खा रहें हैं। वजन कम करने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पोषण अधिक जरूरी है। ऐसे में आप कुछ फूड कॉम्बिनेशन आजमा सकते हैं। जी हां, ऐसे कई फूड्स होते हैं, जिन्हें अगर एक साथ खाया जाता है तो इससे आपको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और वजन कम करना भी काफी आसान हो जाता है। तो आइये जानते हैं तेजी से वजन घटाने वाले फूड कॉम्बिनेशन के बारे में...
उबला अंडा और सलाद
अगर आप वेट लॉस (Weight Loss) करना चाहती हैं तो ऐसे में आप इवनिंग सलाद के रूप में उबले अंडे के साथ सलाद जैसे खीरा, टमाटर, पत्तागोभी आदि को मिक्स करके ले सकती हैं। इन सलाद मंे कैलोरी काफी कम होती है। यहां तक कि इन्हें नेगेटिव कैलोरी फूड कहा जाता है, लेकिन इनमें फाइबर काफी अच्छा होता है। वहीं अंडे में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12 व विटामिन डी पाया जाता है। जब आप इन्हें एक साथ लेती हैं तो इससे आपको वजन कम में मदद मिलती है। आप शाम के समय दो बॉयल अंडे के साथ एक कटोरी सलाद का सेवन कर सकती हैं।
पत्तेदार सब्जिया और ऑलिव ऑयल
सब्जियों को सेहत का खजाना कहा जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद का सेवन करने से न केवल शरीर को हेल्दी रखा जा सकता है बल्कि ये भूख को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। अगर सब्जियों में ऑलिव ऑयल शामिल कर लिया जाए तो फायदा दोगुना होगा। मोनोसैचुरेटेड फैट से भरपूर ऑलिव ऑयल और हरी पत्तेदार सब्जियां आपके वजन को तेजी से कम करने में मदद कर सकती हैं।
यॉगर्ट और बैरीज
यॉगर्ट और बैरीज को भी एक हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन माना जाता है। यॉगर्ट न सिर्फ आपके बीएमआई (बॉडी मास्क इंडेक्ट) को कंट्रोल रखता है, बल्कि लोवर बॉडी वेट और लोवर बॉडी फैट भी कम करता है। वहीं एक स्टडी के मुताबिक, बैरीज में मौजूद फ्लेवोनॉयड नाम का एंटी ऑक्सीडेंट यॉगर्ट के साथ मिलकर मोटापे पर अच्छा काम करता है।
ग्रीन टी के साथ नींबू व पुदीना
ग्रीन टी को फैट बर्न करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स व पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो आपके फैट को ब्रेकडाउन करने में मदद करते हैं। यह आपके लिवर को बूस्ट करते हैं, जिससे आपके फैट को एनर्जी में बदलने में आसानी होती है। जब आप इसमें नींबू को शामिल करती हैं तो यह पेक्टिन व विटामिन सी देता है। साथ ही, मिंट फाइबर व विटामिन बी 5 रिच होता है। जिसके कारण जब इनका कॉम्बिनेशन एक साथ लिया जाता है तो यह आपको फुलर होने का अहसास करवाता है। इसके अलावा, यह आपके मेटाबॉलिक रेट को भी बेहतर बनाता है। आप नियमित रूप से दिन में एक कप इसका सेवन कर सकती हैं।
दलिया और पीनट बटर
दलिया विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतर स्रोत है। इसमें घुलनशील फाइबर बीटा-ग्लुकन होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर लेवल को कम करने में मदद करता है करते हैं। पीनट बटर मूंगफली से बनता है। इसमें 25 फीसदी प्रोटीन होता है। इसके अलावा यह कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट का भी एक अच्छा स्रोत है।
दही-खिचड़ी
खिचड़ी में किसी भी प्रकार की दाल डालने से वह भरपेट भोजन में बदल जाती है। तूर दाल हो, मूंग दाल हो या चना दाल, सभी पौष्टिक और सेहतमंद होते हैं। मसूर, सामान्य तौर पर, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम और वसा जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दाल में प्रोटीन होता है, जो लंबे समय तक भरा हुआ रखता है और मांसपेशियों के विकास में सहायता करता है।
बादाम और सोया मिल्क
बादाम में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन के गुण पाए जाते हैं। बादाम खाने से वजन तेजी से घटता है। जबकि सोया मिल्क में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल पाया जाता है। जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। बादाम और सोया मिल्क का कॉम्बिनेशन वजन को तेजी के घटा सकता है।
साल्मन फिश और एवोकाडो
हेल्दी फैट से भरपूर एवोकाडो फाइबर का भी अच्छा स्रोत होता है। आधा एवोकाडो आपके दिनभर की फाइबर की 25 प्रतिशत जरूरतों को पूरा कर देता है। एक स्टडी के मुताबिक, ओमेगा फैटी-3 एसिड और प्रोटीन से भरपूर साल्मन फिश का एवोकाडो के साथ सेवन लंबे समय तक हमारी भूख को रोक सकता है। कम समय में वजन घटाने का ये एक बेशकीमती फॉर्मूला है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
