24 घण्टे ऑनलाइन

अरबी छीलते समय होती है हाथों में खुजली, इस उपाय से मिलेगी राहत

जायकेदार अरबी ( Arbi) को लोग खूब जम कर खाते है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। अरबी के पत्ते से बनने वाले व्यंजन की इज्जत कमाल की होती है। अरबी का नाम सुनते ही उसको छूने के बाद होने वाली खुजली की याद आ जाती है। कुछ लोग अरबी…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

जायकेदार अरबी ( Arbi) को लोग खूब जम कर खाते है। इसका स्वाद लाजवाब होता है।  अरबी के पत्ते से बनने वाले व्यंजन की इज्जत कमाल की होती है। अरबी का नाम सुनते ही उसको छूने के बाद होने वाली खुजली की याद आ जाती है। कुछ लोग अरबी ( Arbi) को छूना भी नहीं चाहते है। इसे काटते और छीलते समय कई लोगों के हाथो में सूजन और खुजली की समस्या हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए यहां कुछ उपाय बताए जा रहे है। जिसकी मदद से आप आसानी से अरबी बना पाएंगे।

खुजली को हटाने के लिए सबसे पहले आप पिलर की जगह बर्तन धोने वाले स्क्रबर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके  लिए आप किचन ग्लव्स पहने और नया बर्तन स्क्रब लें। अरबी ( Arbi) को रगड़े ऐसा करने से छिलका उतरने लगेगा और आपके हाथों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

आप अरबी ( Arbi) को छीलने के लिए नारियल के छिलके का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

अरबी ( Arbi) का छिलका छीलने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि हाथों को पहले अच्छी तरह से साफ कर लें और उसमें कोई भी तेल लगा दें। उसके बाद अरबी को काटने से पहले उस पर अच्छी तरह से नमक छिड़क दें। ऐसा करने से अपको हाथों में खुजली और सूजन नहीं होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।