ये लक्षण बताते है कि डायबिटीज की हो गई है शुरुआत
देश में मधुमेह अर्थात डायबिटीज (Diabetes) के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। जब शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है।…
देश में मधुमेह अर्थात डायबिटीज (Diabetes) के मामलों में बड़ा इजाफा देखने को मिल रहा हैं। जब शरीर में इन्सुलिन की कमी हो जाती है, मतलब कम मात्रा में इन्सुलिन पहुंचता है, तो खून में ग्लूकोज की मात्रा भी ज्यादा हो जाती है। इस स्थिति को डायबिटीज कहते हैं। ये बीमारी अनुवाशिंक भी होती है और खराब जीवनशैली के कारण भी पनपती है। लोगों की लापरवाही उन्हें इस गंभीर समस्या की तरफ ढकेल रही है। ऐसे में समझदारी यही हैं कि समय रहते इसके लक्षणों को जानकर उचित जीवनशैली का पालन किया जाए ताकि इससे बचाव हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो डायबिटीज (Diabetes) की शुरुआत को दर्शाते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...
बार-बार पेशाब आना
डायबिटीज (Diabetes) की वजह से आपके ब्लड से एक्सट्रा शुगर को निकालने के लिए किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब शुगर ज्यादा हो तो किडनी इनको ब्लड से निकालती हैं, जिससे बार-बार पेशाब आता है। सामान्य से ज्यादा बार बाथरूम जाना, खासकर रात में, हाई ब्लड शुगर का संकेत है।
पैरों में आ सकते हैं छाले
आम तौर पर, पैर के अल्सर की विशेषता त्वचा में दरार या गहरे घाव से होती है। डायबिटिक फुट अल्सर एक खुला घाव है जो मधुमेह के लगभग 15% रोगियों को होता है। यह मुख्य रूप से पैर के तलवे पर पाया जाता है।
वजन कम होना
डायबिटीज में अपर्याप्त इंसुलिन उत्पादन के कारण शरीर खून से ग्लूकोज को बॉडी सेल में पहुंचा नहीं पाता एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल के लिए जिसके कारण शरीर फैट और मांसपेशियों को बर्न करने लगता है एनर्जी लिए जिसके वजन कम होने लगता है।
मसूड़ों में दर्द
ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने पर मसूड़ों में दर्द और खून आने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। हाई ब्लड शुगर की वजह से बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा मिलता है। दूसरा शुगर बढ़ने पर मसूड़ों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता है, ये भी मसूड़ों की बीमारी का कारण बनता है।
थकान महसूस होना
पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह भी डायबिटीज की शुरुआत हो सकती है। दरअसल, मधुमेह की चपेट में आने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट ठीक तरह से ब्रेक नहीं हो पाता है। ऐसे में खाना खाने और पूरी नींद लेने के बाद भी थकावट महसूस होती है। अगर आपको भी लगातार थकान हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
लगातार भूख लगना
आपका शरीर आपके द्वारा खाए जाने वाले खाने को ग्लूकोज में बदल देता है जिसे आपकी कोशिकाएं एनर्जी के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर आपको डायबिटीज है, तो कोशिकाएं ग्लूकोज को सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाती हैं, इसलिए आपके शरीर को द्वारा खाए जाने वाले खाने से पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती है। ऐसे में आपको हर समय भूख लगेगी, भले ही आपने तुरंत ही खुछ खाया हो।
आंखों का कमजोर होना
ब्लड शुगर हाई होने पर रक्त वाहिकाएं प्रभावित हो जाती हैं। इसकी वजह से आंखों से संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। डायबिटीज में कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, और ग्लूकोमा जैसी परेशानियां होने लगती है। अगर शुगर कंट्रोल न की जाए तो कई बार आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
मुंह का सूखना
डायबिटीज (Diabetes) के शुरुआती लक्षणों में मुंह का सूखना और त्वचा में खुलजी होना भी आम है। जब आप बार-बार वॉशरूम का इस्तेमाल करेंगे, तो शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी खर्च होगा, जिसकी वजह से आपनी मुंह सूखने लगेगा। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा की नमी गायब हो जाएगी, जिससे खुलजी की समस्या होने लगेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
