24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में स्किन का बॉडीगार्ड है ये, ऐसे रखता है त्वचा का ख्याल

आयुर्वेद का मानना है की गुड़ (Jaggery) में मौजूद तत्व शरीर के एसिड को खत्म करते हैं। इसके विपरीत चीनी के सेवन से एसिड कीमात्रा बढ़ जाती है जिससे हमारे शरीर में रोग पैदा होते हैं। वैद्य की सलाह के अनुसार निरोगी काया और…

24GhanteOnline
January 9, 2026
3 min read

आयुर्वेद का मानना है की गुड़ (Jaggery) में मौजूद तत्व शरीर के एसिड को खत्म करते हैं। इसके विपरीत चीनी के सेवन से एसिड कीमात्रा बढ़ जाती है जिससे हमारे शरीर में रोग पैदा होते हैं। वैद्य की सलाह के अनुसार निरोगी काया और दीर्घायु के लिएभोजन के बाद नियमित रूप से 20 ग्राम गुड़ का सेवन करना चाहिए। प्राकृतिक मिठाई के तौर पर पहचाना जाने वालागुड़, स्वाद के साथ ही सेहत का भी खजाना है, अगर आप अब तक अनजान हैं इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों से, तो आज हम आपको बताने जा रहें है, गुड (Jaggery) खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

# त्वचा कि सुन्दरता : महिलाओं को त्वचा का ख्याल सबसे ज्यादा होता है और अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं,तो यह आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर कर देता है और आपकी त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है।

# पेट कि समस्या में : गुड़ पेट की समस्याओं से निपटने के एक बेहद आसान और फायदेमंद उपाय है। यह पेट में गैस बननाऔर पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है। खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन पाचन मेंसहयोग करता है।

# जोड़ों के दर्द में : सर्दियां आते ही लोगों को जोड़ो के दर्द की शिकायत होने लगती है। गुड़ आपको इस दर्द से राहत दिलाताहै। आप गुड़ को अदरक के साथ खा सकते हैं या चाहे तो एक ग्लास दूध के साथ भी आप इसे ले सकते हैं। ये हड्डियों कोमजबूत बनाता है।

# शारीरक कमजोरी में : गुड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। शारीरिक कमजोरी में गुड़ के साथ दूध का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है। गुड़ के साथ दूध का उपयोग दुर्बल शरीर को मजबूत बनाता है। यह शारीरिक कमजोरी को दूर करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

# सर्दी होने पर : सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होगा। इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करेगा। इसके लिए दूध या चाय में गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है, और आप इसका काढ़ा भी बनाकर ले सकते हैं।

# लिवर के लिए : ये हमारे खून से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है और शरीर में रक्त प्रवाह बेहतर बनाता है। इससे हमारा लिवर स्वास्थ बना रहता है।

# आयरन का स्त्रोत : गुड़ में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। एनिमिया से ग्रस्त लोगों के लिए ये बहुत फायदेमंद रहता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…