24 घण्टे ऑनलाइन

बनाकर रख लें टमाटर की प्यूरी, रोज का खाना मिनटों में होगा तैयार

रोज की भागदौड़ में अक्सर महिलाएं कुछ शॉर्टकट खोजती रहती हैं। जो ना केवल उनके पैसे की बचत करे बल्कि समय भी बचाए। बारिश के मौसम में टमाटर (Tomato) जल्दी से सड़ जाते हैं। और सब्जी हो या दाल टमाटर को पकने में भी टाइम लगता…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

रोज की भागदौड़ में अक्सर महिलाएं कुछ शॉर्टकट खोजती रहती हैं। जो ना केवल उनके पैसे की बचत करे बल्कि समय भी बचाए। बारिश के मौसम में टमाटर (Tomato) जल्दी से सड़ जाते हैं। और सब्जी हो या दाल टमाटर को पकने में भी टाइम लगता है। तो आपके हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है टमाटर प्यूरी (Tomato Puree)  । जिसे स्टोर करने का ये कमाल का तरीका आपकी कुकिंग को बिल्कुल आसान बना देगा बल्कि पैसे की भी बचत करेगा। शेफ कुनाल कपूर ने बताई है टमाटर की प्यूरी बनाने की ये खास ट्रिक, तो चलिए जानें कैसे बनेगी ये टमाटर की प्यूरी।

टमाटर की प्यूरी (Tomato Puree) बनाने की खास ट्रिक एंड टिप्स


- टमाटर की प्यूरी (Tomato Puree) बनाने के लिए जरूरत है आठ से दस या उससे भी ज्यादा टमाटर की। आपको जितनी प्यूरी बनाने की है उसी हिसाब से टमाटर लें।

- अब इन सारे टमाटरों को कट कर लें और मिक्सी के जा में डालकर अच्छी तरह से पीस लें। ध्यान रहे कि टमाटर में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। इसलिए अलग से पानी डालने की जरूरत नही है। सारे टमाटर को पीसलें।

- अब एक छन्नी की मदद से इसे छान लें। जिससे कि टमाटर पूरी तरह से छन जाए। केवल टमाटर का छिलका और सीड्स ही छन्नी में बचे।

- पैन में इस छने हुए प्यूरी को डालें और साथ में नमक डाल दें।

- अच्छी तरह से तब तक पकाएं जब तक कि ये पूरी गाढ़ी ना हो जाए।

- बस अब ठंडा हो जाने दें। जब रूम टेंपरेचर पर आ जाए तो प्यूरी को बर्फ के मोल्ड में पलटकर डीप फ्रीज कर लें।

- टमाटर की प्यूरी से तैयार आइस क्यूब को आप लंबे समय तक रख सकती हैं।

- बस जैसे ही सब्जी बनानी हो तो इसे डालें और तैयार है टेस्टी सब्जी।

- जब टमाटर काफी महंगे हो तो इस तरह से बनाकर रखी प्यूरी v आपके रोज के खाने को टेस्टी और सरल बना सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।