मुंह की दुर्घन्ध की समस्या से मिलेगा छुटकारा, करें ये उपाय
अजवाइन (Ajwain) को औषधीय गुणों को भरपूर माना जाता है, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह एक 'जड़ी-बूटी' की तरह है, जिसका हमारे रसोई घर के मसालों में एक अलग ही महत्व है। यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी…
अजवाइन (Ajwain) को औषधीय गुणों को भरपूर माना जाता है, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी है। यह एक 'जड़ी-बूटी' की तरह है, जिसका हमारे रसोई घर के मसालों में एक अलग ही महत्व है। यह खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में अजवाइन का इस्तेमाल खूब किया जाता है। सिर्फ यही नहीं, अजवाइन का पानी भी उतना ही फायदेमंद होता है। इससे वजन घटाने से लेकर शरीर से जुड़ी कई तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है।
अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं तो अजवाइन की पत्तियों का सेवन करें। यह प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर का काम करती है। इसलिए अजवाइन की 2-3 पत्तियां रोजाना चबाकर खाएं। इससे मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को दूर भगाने में मदद मिलेगी।
तुलसी की पत्तियों की तरह अजवाइन की पत्तियों से बना काढ़ा भी सर्दी-खांसी को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसके लिए अजवाइन की 10-12 पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर उसे एक गिलास पानी में उबाल लें। जब पानी तीन चौथाई हो जाए तो उसे छान लें और थोड़ा सा ठंडा कर उसमें शहद मिलाकर पिएं। इससे आपको सर्दी-खांसी में राहत मिलेगी।
अजवाइन की पत्तियां पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में सहायक हैं। अगर आपके पेट में दर्द है या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो रोजाना अजवाइन की पत्तियां चबाकर खाएं और फिर पानी पी लें। इससे पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
अजवाइन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दरअसल, अजवाइन की पत्तियों में थाइमोल मौजूद होता है, जो खतरनाक रोगाणुओं और संक्रमण को शरीर से दूर रखने में मदद करता है। इसके लिए आप अजवाइन की पत्तियों को कच्चा भी चबाकर खा सकते हैं या फिर उसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
