24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज को कंट्रोल करता है राजमा, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

डायबिटीज आजकल के समय में काफी आम समस्या हो गई है। अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान है। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसे देखभाल के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज होने का मुख्य कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल है। ऐसे…

24GhanteOnline
October 22, 2025
2 min read

डायबिटीज आजकल के समय में काफी आम समस्या हो गई है। अधिकतर लोग इस समस्या से परेशान है। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसे देखभाल के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज होने का मुख्य कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल है।

ऐसे में जरूरी है कि ब्लड शुगर लेवल को मेनटेन रखने के लिए आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ज्यादा ध्यान दें। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लोगों को कई तरह की चीजों से परहेज करना पड़ता है और कुछ चुनिंदा चीजों का ही सेवन करना पड़ता है।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि राजमा (Rajma) खाने से भी आप डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं? राजमा डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए एक हेल्दी मील साबित हो सकता है।

कई तरह के पोषक तत्वों, फाइबर और प्रोटीन से भरे राजमा का ग्लाइकेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जो आपको पोषण प्रदान करने और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए राजमा (Rajma) खाने के फायदे


- राजमा केवल स्वाद में ही अच्छा नहीं होता बल्कि इसे खाने के और भी कई फायदे होते हैं। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। इसके अलावा यह वजन घटाने और हड्डियों को मजबूत बनाने का भी काम करता है। राजमा के सेवन से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।

- हाई फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख का एहसास नहीं होता। इसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुरता हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकती है।

- न्यूट्रिशनिस्ट भुवन रस्तोगी के मुताबिक, राजमा में प्रोटीन के साथ ही उच्च मात्रा में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है। राजमा सभी खाद्य पदार्थों में सबसे कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स में से एक है, जिस कारण यह शुगर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

राजमा (Rajma) का ग्लाइसेमिक इंडेक्स


55 से कम होने पर जीआई को लो माना जाता है। राजमा का जीआई 24 होता है, जबकि ओट्स का जीआई 55 होता है। वहीं, गेहूं की रोटी का जीआई 52 होता है।

1 कप राजमा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

- 15 ग्राम प्रोटीन (अंडे की सफेदी के समान)

- 1 ग्राम से कम फैट

- 11 ग्राम फाइबर

- 29 ग्राम कार्ब्स (माइनस फाइबर)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…