24 घण्टे ऑनलाइन

पीरियड्स के दर्द से है बेहाल, आज़माएं ये नुस्खा

एक स्वस्थ महिला अपनी जिंदगी के 40 साल रेगुलर पीरियड्स (Periods) में बिताती है। हर महीने कई हार्मोनल बदलावों से गुजरती है। इसका उसके शरीर और मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को असहनीय कमर दर्द…

24GhanteOnline
February 6, 2026
2 min read

एक स्वस्थ महिला अपनी जिंदगी के 40 साल रेगुलर पीरियड्स (Periods) में बिताती है। हर महीने कई हार्मोनल बदलावों से गुजरती है। इसका उसके शरीर और मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को असहनीय कमर दर्द और क्रैम्प की शिकायत रहती हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स में कमर, जांघ और पेट के आसपास भयानक दर्द का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, पीरियड्स के दौरान गर्भाशय तेजी से संकुचन करने लगता है।

जिससे गर्भाशय की परत में मौजूद रक्त धमनियां दब जाती हैं और ब्लड व ऑक्सीजन की सप्लाई कट जाती है। इस स्थिति में टिश्यू दर्द पैदा करने वाला केमिकल रिलीज करते हैं। जब पीरियड्स (Periods) में ब्लीडिंग शुरू होती है, तो उसके साथ दर्द भी शुरू हो जाता है। लेकिन कुछ महिलाओं में यह पीरियड्स के शुरू होने से पहले भी हो सकता है। जिसे पीएमएस कहते हैं। यह दर्द 48 से 72 घंटों तक रह सकता है।

हालांकि, कुछ महिलाओं को इस समय से ज्यादा भी इस दर्द को झेलना पड़ सकता है। लेकिन पीरियड्स में होने वाले इस दर्द को सिर्फ 10 मिनट में बंद किया जा सकता है। इसके लिए आपको घर पर 2 चीजों से पीरियड्स के दर्द की दवा बनानी होगी। इसकी जानकारी न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने दी है।

न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर के मुताबिक, पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। उन्होंने बताया कि घर में मौजूद दो चीजों का सेवन करके सिर्फ कुछ ही मिनट में वह अपने दर्द से आराम पा लेती हैं। यह सीक्रेट रेसिपी को उन्होंने अपनी मां से सीखा है।

शहद और अदरक का मिश्रण


जब भी आपको पीरियड्स का दर्द हो, तो आप 1 छोटी चम्मच शहद और 1 छोटी चम्मच अदरक का रस लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और फिर सेवन कर लें। इससे दर्द कुछ ही मिनट में बंद हो जाएगा। वहीं, दर्द, क्रैम्प और ब्लोटिंग से बचाव करने के लिए आप इस घरेलू उपाय को पीरियड्स के दौरान दिन में दो बार ले सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…