24 घण्टे ऑनलाइन

ठिठुरती ठंड से रहेंगे दूर, सर्दियों में खाएं ये फल

सर्दियों (Winter) के मौसम के साथ फल आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। सर्दियों के मौसम के आगमन के साथ, फलों (Fruits) के विकल्प में या तो सेब या अन्य खट्टे फलो की किस्म होती है। यह फल, खाने पर लोगों को पोषण…

24GhanteOnline
December 31, 2025
3 min read

सर्दियों (Winter) के मौसम के साथ फल आपके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। सर्दियों के मौसम के आगमन के साथ, फलों (Fruits) के विकल्प में या तो सेब या अन्य खट्टे फलो की किस्म होती है। यह फल, खाने पर लोगों को पोषण प्रदान करते हैं।

मौसमी परिवर्तनों की वजह से आपके शरीर में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी सामान्य समस्याएं पेश आ सकती हैं। सर्दियों में अगर ठिठुरती ठंड से बचना है तो अपने भोजन में फलों को जरूर शामिल करें। सर्दियों में फलों को खाने से हेल्थ के साथ-साथ शरीर में जरूरी पोषक तत्व भी बने रहते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में कौन-से फल हैं आपकी सेहत के लिए बेस्ट।

*सेब : सेब किसी भी मौसम के लिए सबसे अच्छा फल माना जाता है। सर्दियों में रोजाना एक सेब का रस हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसको खाने से दिल और रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसके साथ ही सेब भूलने की बीमारी को भी दूर करता है।

*स्वीट पोटैटो : अगर आपको आलू खाना पसंद नहीं तो स्वीट पोटैटो अर्थात शकरकंद खाएं। इसकेसेवन से शरीर में विटामिन ए और सी के स्तर बढ़ता है। क्योंकि ये शरीर को गर्म रखते हैं, इसलिये सर्दियों में जड़ों वाली चीजें खाना बेहत फायदेमंद होता है। साथ ही शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है।

* अमरूद : सर्दियों में अमरूद को फलों का राजा कहा जाता है। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व शरीर को फिट, स्वस्थ रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हाइपोग्लीसेमिक ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में फायदेमंद है। इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर पाचन बढ़ाने और भूख में सुधार करने में मदद करता है।

* अनार : हर व्यक्ति को इस फल का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके कई सारे स्वास्थ्य होते हैं। अनार के रस का सेवन करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता में काफी इज़ाफ़ा होता है और आप फ्री रेडिकल्स से भी दूर रहते हैं।

* अंगूर : अंगूर विटामिन, मिनरल्स, काबरेहाइड्रेट, ग्लूकोज जैसे पौष्टिक तत्वों और पोली-फिनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, फाइटोन्यूट्रिएंट्स गुणों से लबरेज है। इसमें मौजूद शर्करा रक्त में आसानी से अवशोषित हो जाती है और थकान दूर कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में सक्षम अंगूर के सेवन से हृदय रोग का खतरा कम रहता है। यह रक्त विकारों को दूर कर क्लींजर का काम करते हैं।

* संतरा : संतरा में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से सर्दी-जुखाम जैसी समस्याएं नहीं होती और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है। लोग तो यह भी कहते हैं कि यदि रोज संतरा खाया जाए तो आपको घर में एंटीबायॉटिक दवाएं रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…