24 घण्टे ऑनलाइन

मोबाइल पहुंचा रहा है आपके शरीर को इस तरह नुकसान

आज के समय में शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जो मोबाइल (Mobile) का इस्तेमाल नहीं करता। आज मोबाइल के बिना जिंदगी बिल्कुल अधूरी सी लगती है। अगर यह हमसे एक दिन के लिए भी दूर हो जाए तो ऐसा महसूस होता है की हमारे शरीर का एक…

24GhanteOnline
February 20, 2026
3 min read

आज के समय में शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जो मोबाइल (Mobile) का इस्तेमाल नहीं करता। आज मोबाइल के बिना जिंदगी बिल्कुल अधूरी सी लगती है। अगर यह हमसे एक दिन के लिए भी दूर हो जाए तो ऐसा महसूस होता है की हमारे शरीर का एक हिस्सा हमसे अलग हो गया है और हम पूरी तरह से असहाय हो चुके है।

पहले-पहल फोन को अमीरी समझा जाता था, फिर यह जरूरी बना और अब यह मजबूरी बन गया है। लेकिन मजबूरी बन चुका यही फोन अब बीमारियों की जड़ भी बनता जा रहा है। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि इससे कुछ ऐसी रेडिएशन्स निकलती हैं जो सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। आज हाँ आपको बताने जा रहे हैं यह मोबाइल किस तरह आपको बीमारियाँ दे रहा हैं...

* हर साल पूरी दुनिया में करोड़ों सेलफोन प्रयोग करने के बाद फेंक दिये जाते हैं। जिसके कारण ये खतरनाक रसायन और धातु मिट्टी और पानी में मिलते हैं और इससे पानी और मिट्टी में जहर फैलता है और कई खतराक बीमारियों को बढ़ा सकता है। इन मोबाइलों में लीड, ब्रोमीन, क्लोरीन, मर्करी और कैडमियम पाया जाता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। मोबाइल में मोबाइल में पॉलीक्लोरीनेटेड बाईफिनायल्स रसायन निकलता है, जिसके कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता घटती है।

* मोबाइल फोन (Mobile) के रेडिएशन से उत्पन्न खतरों में सबसे बड़ा खतरा है कैंसर। अगर आप अपने मोबाइल फोन को पूरा दिन अपनी जेब में या शरीर से चिपकाकर रखते हैं तो संबंधित स्थान पर ट्यूमर होने की आशंका बढ़ जाती है और आप आसानी से कैंसर के शिकार हो सकते हैं।

* ज्यादातर पुरूषों में आदत होती है कि वे अपना मोबाइल फोन बेल्ट के पास बने पॉकेट में रखते हैं। पूरा दिन मोबाइल फोन को इस तरह से रखना आपके लिए बेहद हानिकारक है। मोबाइल फोन के इलेक्ट्रोमेगनेटिक विकिरणों का प्रभाव आपकी हड्डियों पर भी पड़ता है और उनमें मौजूद मिनरल लिक्विड समाप्त हो सकता है।

* एक शोध के मुताबिक तनाव का भी कारण बनता है। खासतौर से महिलाओं में ये तनाव का प्रमुख कारण है। रात में बिस्तर पर सोने समय भी फोन की स्क्रीन पर ताकते रहते हैं तो ये आपकी नींद खराब कर सकता है। फोन से निकले वाली रोशनी शरीर की सिरकेडियन रिदम को प्रभावित करती है और ऐसे हार्मोन्स स्त्रावित करती है जिससे सतर्कता सी बनी रहती है जो नींद खराब करती है

* मोबाइल फोन से निकलने वाले इलेक्ट्रोमेगनेटिक विकिरणों से आपका डीएनए तक क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसके अलावा इसका अधिक इस्तेमाल आपको मानसिक रोगी भी बना सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…