डायबिटीज में रामबाण है जामुन की गुठली
आपने बचपन में एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि आम के आम, गुठलियों के दाम, यही कहावत जामुन (Jamun) के बारे में भी बिल्कुल ठीक बैठती है। अगर आप भी अब तक जामुन (Jamun) खाने के बाद उसकी गुठलियां (kernels) बाहर फेंकते रहे हैं…
आपने बचपन में एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि आम के आम, गुठलियों के दाम, यही कहावत जामुन (Jamun) के बारे में भी बिल्कुल ठीक बैठती है। अगर आप भी अब तक जामुन (Jamun) खाने के बाद उसकी गुठलियां (kernels) बाहर फेंकते रहे हैं तो अब ऐसा न करें। जी हां, अगर आपके घर में कोई डायबीटीज (diabetes) रोगी है तो यह गुठलियां (kernels) उसके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
आयुर्वेद के अनुसार जामुन की गुठली (Jamun kernels) डायबीटीज (diabetes) के मरीजों के लिए बेहतरीन औषधि है। जामुन में मौजूद एंटी डायबिटीक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण व्यक्ति को कई गंभीर रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जामुन का सेवन डायबिटीज और एनीमिया से ग्रस्त मरीजों के लिए रामबांण इलाज है, यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करके नियंत्रित करने में मदद करता है।
जामुन की गुठली (Jamun kernels) से कैसे बनाएं पाउडर?
मधुमेह कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले जामुन (Jamun) खाने के बाद इसकी गुठलियों (kernels) को फेंकने की जगह एक साफ बर्तन में जमा करते रहें।इसके बाद इन गुठलियों को अच्छी तरह धोने के बाद एक साफ कपड़े पर रखकर 3-4 दिन के लिए सूरज की रोशनी में सूखने के लिए छोड़ दें। एक बार जब सभी गुठलियां (kernels) सूख जाएं तो उनकी ऊपरी परत यानी छिलका उतारकर अंदर वाले हरे भाग को दो हिस्सों में तोड़ लें। इसके बाद इसे भी कुछ दिन और सूखने के लिए छोड़ दें। जब बीज अच्छी तरह से सूख जाएं तो इन सूखे हुए बीजों को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब ये पाउडर एक डिब्बे में रख लें।
कैसे करें जामुन की गुठली (Jamun kernels) से बने पाउडर का सेवन?
रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में जामुन की गुठली से बने पाउडर का एक चम्मच मिलाकर पिएं।
जामुन (Jamun) खाने के फायदे-
- - जामुन (Jamun) का रोजाना सेवन करने से पेट संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।
- - इसकी छाल का काढ़ा बनाकर पीने से पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
- - शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी जामुन मददगार है।
- -जामुन (Jamun) का सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है।
- -पथरी की समस्या होने पर जामुन की गुठली का पाउडर बनाकर दही में मिलाकर खाने से राहत मिलती है।
ध्यान रखें ये बात-
हालांकि आयुर्वेदिक औषधियां सेहत पर किसी तरह का साइडइफेक्ट नहीं करती हैं, लेकिन फिर भी इस नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
अब से आम के दाम के साथ जानें गुठलियों के काम
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
