24 घण्टे ऑनलाइन

कच्चा नारियल तोड़ने में होती है मुश्किल, तो ये स्मार्ट ट्रिक से हो जाएगा ईज़ी

त्योहारों के सीजन में मिठाईयां वगैरह बनाने के लिए अक्सर कच्चे नारियल (Coconut) का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर जब गणपति बप्पा का भोग बनाना हो तो नारियल के लड्डू या फिर नारियल को मिक्स कर भोग बनता है। लेकिन कच्चे…

24GhanteOnline
September 12, 2025
2 min read

त्योहारों के सीजन में मिठाईयां वगैरह बनाने के लिए अक्सर कच्चे नारियल (Coconut) का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर जब गणपति बप्पा का भोग बनाना हो तो नारियल के लड्डू या फिर नारियल को मिक्स कर भोग बनता है। लेकिन कच्चे नारियल को तोड़ना सबसे बड़ी मुसीबत लगती है। अक्सर इसे तोड़ने के लिए घर में किसी मेल पर्सन को बुलाना पड़ता है। लेकिन घर में अगर कोई जेंट्स नही है तो भी बहुत आसानी से नारियल टूट जाएगा। बस तोड़ने की इस ट्रिक को नोट कर लें।

कच्चा नारियल (Coconut) तोड़ने की स्मार्ट ट्रिक


-कच्चा नारियल तोड़ने के लिए पहले तो उसके ऊपर सूखी जटा को हटा दें।

-फिर रसोई में रखी किसी भारी चीज को लें। जिसे नारियल पर मारकर तोड़ा जा सके।

-नारियल के किसी भी हिस्से पर चोट करने से उसे तोड़ना मुश्किल रहता है। इसलिए हमेशा खास हिस्से पर मारकर उसे दो भाग में करना चाहिए।

-जिस जगह पर नारियल की तीन आंख बनी होती है। ठीक उसी के ऊपर से एक लाइन गई रहती है। ध्यान से देखने पर ये लाइन दिखती है। यहीं नारियल का जोड़ होता है।

-इसी लाइन पर जैसे ही आप चोट करते हैं तो नारियल दो भाग में टूट जाता है।

-टूटने के साथ ही अंदर की गरी भी आसानी से बाहर निकल जाती है।


गरम करके तोड़े-


-अगर आपको ये ट्रिक मुश्किल लगती है तो कच्चे नारियल (Coconut) को दो मिनट के लिए गैस स्टोव के ऊपर रखें।

-गर्म आंच जब नारियल (Coconut) पर लगती है तो इसे तोड़ना आसान हो जाता है।

-बस अब किसी भारी चीज या बेलन से नारियल पर मारे। ऐसा करने से नारियल आसानी से टूट जाएगा और अंदर की गरी बी बिल्कुल आसानी से बाहर आ जाएगी।

-बस इस एक ट्रिक को आजमाकर आप आसानी से कच्चा नारियल (Coconut) तोड़ सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…