24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं ज्वार की रोटी, बस फॉलो करें ये तरीका

भारत सरकार भी मोटे अनाज को बढ़ावा देते आयी है। मोटे अनाज में शामिल ज्वार को जोला या जोंधला के नाम से भी जाना जाता है, इसका उपयोग भाकरी या ज्वार की रोटी (Jowar Roti) बनाने के लिए किया जाता है। जिसकी रोटी स्वास्थ्य के लिए…

24GhanteOnline
May 14, 2026
2 min read

भारत सरकार भी मोटे अनाज को बढ़ावा देते आयी है। मोटे अनाज में शामिल ज्वार को जोला या जोंधला के नाम से भी जाना जाता है, इसका उपयोग भाकरी या ज्वार की रोटी (Jowar Roti) बनाने के लिए किया जाता है। जिसकी रोटी स्वास्थ्य के लिए अच्छी मानी जाती हैं, और ऐसे में हम आपको ज्वार की रोटी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

ज्वार की रोटी (Jowar Roti) के फायदे 


ज्वार में कई पौष्टिक गुण होते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और बहुत कुछ से समृद्ध है। ग्लूटेन फ्री खाने के रूप में ज्वार की रोटी बेस्ट है। ज्वार का उपयोग करने से सूजन, दस्त, कब्ज, थकान आदि के लक्षण कम हो जाते हैं।

ज्वार की रोटी (Jowar Roti) बनाने का तरीका


-सबसे पहले एक बाउल में ज्वार का आटा और नमक डालें और 1/2 कप गरम पानी डालें।

-अब आटा मिलाइये और इसमें 1/4 कप पानी और डाल कर अच्छी तरह मिला लें।

– इसके बाद आटे को चिकना होने तक गूथिये और इसे एक तरफ रखकर ठंडा होने दें।

– ठंडा होने के बाद आटे की मध्यम आकार की लोइयां बनाएं और उस पर ज्वार का आटा छिड़क लें।

– अब बेलन की सहायता से लोइयों को चपटा कर रोटियां बनाएं, जरूरत होने पर अतिरिक्त आटा डालें।

– चूल्हे पर तवे को रखकर गरम करें और उस पर रोटियां सेंकना शुरू करें।

– रोटी को एक तरफ से पकने बाद दूसरी तरफ पलट दें।

– इसके बाद रोटी को चिमटे से उठाइये और आग पर रख दीजिये।

– जैसे ही रोटियां फूलने लगें, इसे दोनों तरफ से पकाएं।

– अब आपकी रोटी (Jowar Roti)  तैयार है, इसे गर्म – गर्म परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।