24 घण्टे ऑनलाइन

अंडे के सेवन से मिलते हैं सेहत को ये फायदे

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अपने ब्रेकफास्ट में अंडे (Eggs) को शामिल करते हैं, खासतौर से जिम करने वाले लोग। अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है जिसके चलते यह ब्रेकफास्ट के लिए अच्छे मील के तौर पर देखा जाता…

24GhanteOnline
March 11, 2026
4 min read

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अपने ब्रेकफास्ट में अंडे (Eggs) को शामिल करते हैं, खासतौर से जिम करने वाले लोग। अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है जिसके चलते यह ब्रेकफास्ट के लिए अच्छे मील के तौर पर देखा जाता हैं। अंडे में प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, विटामिन बी12, बायोटिन, रिबोफ्लाविन, थियामिन, एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट, एमिनो एसिड, फास्फोरस और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की भरमार होती हैं जो सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

वास्तव में अंडे  (Eggs) को सुपरफूड कहना गलत नहीं है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना कम से कम एक अंडा (Eggs) खाने की सलाह दी जाती है। हम आपको यहां अंडे के सेवन से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हृदय रोग में फायदेमंद

अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय की तमाम तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अंडा शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है। अंडे का सेवन HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने का एक बेहतरीन तरीका है। एक अध्ययन में पाया गया है कि छह सप्ताह तक प्रतिदिन दो अंडे खाने से एचडीएल का स्तर 10 फीसदी तक बढ़ सकता है

आयरन की कमी दूर करे

कई लोगों को शरीर में आयरन की कमी होती है, जिससे उन्हें सर दर्द, चिड़चिड़ापन, बदन दर्द, खून की कमी की शिकायत होती है। अंडे के पीले भाग में आयरन की अधिकता होती है, जिसे खाने से खून बढ़ता है, मेटापोलिस्म बढ़ता है। गर्भवती महिलाओं को अक्सर इसकी शिकायत होती है, इसलिए उन्हें अंडे खाने के लिए मुख्य रूप से बोला जाता है।


आंखों के लिए

उबला अंडा खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकता है। दरअसल, अंडे में जेक्सैंथिन और ल्यूटिन नामक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या को रोकने में मदद कर सकते हैं। मैक्यूलर डिजनरेशन के कारण ऐज रिलेटेड ब्लाइंडनेस की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी को कम कर सकता है। ऐसे में मैक्यूलर डिजनरेशन की समस्या के दूर रहने पर आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा, अंडे में मौजूद विटामिन आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकता है।

मांसपेशियों के निर्माण में सहायक

अंडों को सबसे खास बनाती है इसमें मौजूद प्रोटीन की मात्रा। प्रोटीन मानव शरीर के निर्माण और विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। अंडे प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, एक बड़े अंडे में करीब छह ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा अंडे में सभी आवश्यक अमीनो एसिड भी सही अनुपात में होते हैं, ऐसे में अंडों का सेवन न सिर्फ मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देता है साथ ही शरीर के लिए इसके कई अन्य तरह के भी लाभ हो सकते हैं।

दिमाग मजबूत करे

अंडे में कॉलिन कॉलिन पोषक तत्व पाया जाता हैं जो दिमाग को तेज बनाने व विकास के लिए बहुत जरुरी होता है। छोटे बच्चे से लेकर बड़े बूढों तक के दिमाग को इसकी जरुरत पड़ती है। इसकी कमी से याददाश्त कम होती है। इसी की कमी से बच्चे मंद बुद्धि पैदा होते है। गर्भकाल के समय कॉलिन महिलाओं के लिए बहुत जरुरी पोषक तत्व है। ऐसे में अंडे से अच्छा कुछ नहीं जो एक साथ इतने फायदे देता है।

स्टेमिना बढ़ाए

सुबह अंडे खाने के फायदे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने के लिए हो सकता है। अंडे में शरीर के लिए प्रतिदिन के जरूरी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर की सभी कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पादन करने का काम कर सकते हैं। इससे अधिक समय तक शरीर में ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर कमजोर पड़ जाता है। ऐसे में जोड़ों में दर्द होना एक आम समस्या है। लेकिन अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे तो जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलेगा। अंडे में मौजूद विटामिंस हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं। इससे शरीर में विटामिंस की कमी भी दूर होती है। अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स है, जिससे दर्द में आराम मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…