24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में जरूर करें इस फल का सेवन, बीमारियां रहेंगी दूर

जैसे ही गर्मियों (summer) का मौसम आता है, वैसे ही दिमाग में रसीले और स्वादिष्ट फलों की तस्वीर उभरने लगती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट फल है खरबूजा। गर्मियों में इस फल का सेवन करना लोग खूब पसंद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि…

24GhanteOnline
June 5, 2026
2 min read

जैसे ही गर्मियों (summer) का मौसम आता है, वैसे ही दिमाग में रसीले और स्वादिष्ट फलों की तस्वीर उभरने लगती है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट फल है खरबूजा। गर्मियों में इस फल का सेवन करना लोग खूब पसंद करते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह पानी से भरपूर फलों में से एक है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है। यह कई प्रकार के विटामिन और खनिज लवणों से भरपूर होता है और सबसे जरूरी बात कि भारत में यह आसानी से मिल जाने वाला फल है। आइए जानते हैं खरबूजे के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

शरीर में पानी की नहीं होने देता कमी 

विशेषज्ञ कहते हैं कि खरबूजे में 95 फीसदी पानी होता है, इसलिए यह गर्मियों के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। दरअसल, गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है, लेकिन खरबूजा इसकी कमी पूरी कर सकता है। इससे डी-हाइड्रेशन नहीं होता है।

इम्यूनिटी को करता है मजबूत 

मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, खरबूजा विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसका सेवन बैक्टीरियल संक्रमण के खतरे को भी दूर करता है।

कब्ज को करता है दूर

खरबूजे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने वाली आंतों के कार्यों को नियंत्रित करता है। ऐसे में इसके सेवन से कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है।

कैंसर से बचाव में है सहायक 

मेडिकल न्यूज टूडे के मुताबिक, खरबूजे में कैंसर जैसी घातक बीमारी को रोकने वाले गुण पाए जाते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और बीटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होती है, जो शरीर में मुक्त कणों से लड़कर उन्हें खत्म कर सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ये मुक्त हानिकारक होते हैं, ये शरीर की कोशिकाओं पर हमला करते हैं और कैंसर के विकास का कारण बनते हैं।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…