इन चीजों के सेवन से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर
डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी आजकल आम बात हो गयी है। सभी घरों में एक न एक डायबिटिक पेशेंट होता ही है। डायबिटीज में सबसे अहम बात होती है शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को सबसे पहले…

डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी आजकल आम बात हो गयी है। सभी घरों में एक न एक डायबिटिक पेशेंट होता ही है। डायबिटीज में सबसे अहम बात होती है शुगर लेवल का कंट्रोल में रहना। ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति को सबसे पहले अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। एक बार डायबिटीज की समस्या होने पर उसे जिंदगी भर झेलना पड़ता है।
डायबिटीज के मरीज (Diabetes Patients) की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है, जिससे कई तरह की दूसरी बीमारियां भी जल्दी परेशान करने लगती हैं। ऐसे में डाइट का ध्यान जरूर रखें। दूध सभी के लिए फायदेमंद साबित होता है, लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए किसी भी वक्त दूध पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि डायबिटीज मरीजों को किस वक्त दूध पीना चाहिए और किस तरीके से...
दूध में बादाम मिलाकर पिएं
बादाम में कई तरह के पोषक तत्त्व शामिल होते हैं जैसे विटामिन ई, विटामिन डी, प्रोटीन और फाइबर। इतना ही नहीं बल्कि बादाम के दूध में कैलोरी कम होती है जिसके कारण शुगर कंट्रोल में रहता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को दूध में बादाम मिलाकर पीना चाहिए।ऐसे बनाएं
- एक गिलास दूध लें - 5-6 बादाम को पीस लें या छोटे टुकड़ों में काट लें - दूध को उबालने के लिए रख दें और बादाम को दूध में डाल दें - उबलने के बाद थोड़ी देर ठंडा करके बादाम वाले दूध का सेवन करें
हल्दी वाला दूध पिएं
डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद मानी जाती है हल्दी। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से इंसुलिन का स्तर सही रहता है। इसलिए डायबिटीज मरीज हल्दी वाला दूध जरुर पिएं।ऐसे बनाएं
- एक गिलास दूध उबलने के लिए रख दें - उसमें 1 चम्मच हल्दी का पाउडर मिला दें - अच्छी तरह उबाल आने के बाद - ठंडा या गुनगुना करके हल्दी वाला दूध पिएं
दालचीनी दूध
दालचीनी वैसे तो सभी की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होती है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए ख़ास फायदेमंद मानी जाती है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री गुण शामिल होते हैं, जिससे शुगर लेवल सही रहता है। इस तरह से डाइबिटीज में मरीजों को शुगर लेवल को सही रखने के लिए दालचीनी के दूध का सेवन करना चाहिए।ऐसे बनाएं
- एक गिलास दूध उबालने के लिए गैस पर चढ़ा दें - 2 से 3 दालचीनी का स्टिक दूध में डाल दें - अच्छी तरह उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें - गुनगुना करके दूध का सेवन कर लेंडायबिटीज में किस समय करें दूध का सेवन?
डायबिटीज के मरीजों को दूध का सेवन सुबह हमेशा नाश्ते के समय करना चाहिए। नाश्ते के समय में दूध का सेवन कार्बोहायड्रेट के पाचन को कम करता है और बढ़े ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज को हमेशा नाश्ते में ही दूध का सेवन करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
