24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते के दौरान ये गलती सेहत के लिए होती है खतरनाक

आपका अच्छा खानपान ही आपकी स्वस्थ सेहत का राज होता हैं। खानपान में जरूर मील होती हैं ब्रेकफास्ट अर्थात सुबह का नाश्ता (Breakfast) जिससे आपकी सेहत का सीधा नाता होता है। रात की लंबी फास्टिंग के बाद सुबह का ब्रेकफास्ट हमारे…

24GhanteOnline
May 27, 2026
4 min read

आपका अच्छा खानपान ही आपकी स्वस्थ सेहत का राज होता हैं। खानपान में जरूर मील होती हैं ब्रेकफास्ट अर्थात सुबह का नाश्ता (Breakfast) जिससे आपकी सेहत का सीधा नाता होता है। रात की लंबी फास्टिंग के बाद सुबह का ब्रेकफास्ट हमारे मैटाबोलिज्म को बूस्ट कर के हमारे वजन को कंट्रोल तो रखता ही है, साथ ही हमारे ग्लूकोस लैवल को कंट्रोल रख कर हमें पूरा दिन स्ट्रैस से भी दूर रखने में मदद करता है। वेट लॉस के अलावा आपकी फिटनेस भी काफी हद तक ब्रेकफास्ट पर ही टिकी रहती है। लेकिन कई बार आप ब्रेकफास्ट से जुड़ी ऐसी गलतियां कर बैठते है जिनकी वजह से धीरे-धीरे आपकी फिटनेस खराब होती चली जाती है। इससे कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। आइए जानते हैं ब्रेकफास्ट की इन गलतियों के बारे में...

ब्रेकफास्ट (Breakfast) स्किप करना

लेट नाइट डिनर करने की हैबिट और वह भी हाई कैलोरीज डिनर, जिस कारण से अकसर ब्रेकफास्ट यह सोच कर स्किप कर देना कि इस से हम अपनी रात को ली कैलोरीज को कंट्रोल कर पाएंगे, जबकि ऐसी सोच बिलकुल गलत है। यह गलती न सिर्फ हमारे मैटाबोलिज्म पर भारी पड़ती है, साथ ही इस के कारण ब्लड कोलैस्ट्रौल, दिल की बीमारी व टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए ब्रेकफास्ट को स्किप करने की भूल बिलकुल न करें और जो भी ब्रेकफास्ट करें वह हाई प्रोटीन, फाइबर से भरपूर हो।

समय पर नाश्ता (Breakfast) न करना

कई लोग काम की जल्दी में या देर से उठने के कारण समय से नाश्ता नहीं कर पाते है और लंच के समय उनके नाश्ते का समय होता है। ऐसे लोगों में गैस और अपच की समस्या हो सकती है। नाश्ते में देरी के कारण आप अधिक खाना खा लेते है इसलिए सुबह का नाश्ता आपका पूरा दिन प्रभावित कर सकता है।

नाश्ते (Breakfast) में कैफीन का सेवन

ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, ये उस वक्त भले ही आपको अच्छी लगे लेकिन सेहत के लिए ये बिल्कुल भी सही नहीं। चाय और कॉफी में कैफीन या टैनिन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी में कैल्शियम और आयरन सही तरह से एब्जॉर्ब नहीं होने देते, जिसके चलते हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

 

कार्बोहाइड्रेट अवॉयड करना

सुबह के नाश्ते में कार्बोहाइड्रेट का सेवन जरूरी होता है। इससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। तो नाश्ते में रोटी, ब्रेड, दलिया, सब्जी, पराठे वगैरह को शामिल कर सकते हैं

जल्दी-जल्दी खाना

हम हमेशा जल्दी में होते हैं, हम तेजी से खाना खाते हैं और अपने हमारी यही आदत आगे जाकर हमारे लिए नुकसानदेह होती है। इससे मोटापे की संभावना बढ़ जाती है क्योंकि इससे आप ज्यादा खा लेते हैं। साथ ही आयुर्वेद के अनुसार जब आप बैठकर खाना खाते हैं, तो उसे ठीक से चबाकर खाने से पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है।

प्रोटीन रिच डाइट न लेना

हेल्दी रहने और वजन को कंट्रोल में रखने के लिए नाश्ते में प्रोटीन रिच डाइट का सेवन बहुत जरूरी है। प्रोटीन फूड्स लेने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे अनावश्यक रूप से भूख नहीं लगती। साथ ही आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। तो ब्रेकफास्ट में अंडे, मूंगदाल चीला, पीनट बटर सैंडविच, सोया, पनीर जैसी चीज़ों को जगह दें। इससे दिनभर के लिए जरूरी मात्रा में प्रोटीन की मात्रा को पूरा किया जा सकता है।

जूस का सेवन

ऑफिस जाने की जल्दी और ब्रेकफास्ट है जरूरी, इस चक्कर में लोग कई बार नाश्ते में जूस पीकर ही निकल लेते हैं। दिनभर की भागदौड़ में फिर सही तरीके से खानपान भी नहीं हो पाता। इससे बॉडी में विटामिन, कैलोरी, मिनरल, फाइबर जैसे जरूरी तत्वों की कमी हो सकती है। जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरु हो सकती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…