महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, बोले- रास्ते की हर बाधा दूर करेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण को संसद और विधानसभाओं में लागू करने के प्रति सरकार का दृढ़ संकल्प दोहराते हुए शनिवार को कहा कि नारी शक्ति को उनका अधिकार और उचित भागीदारी दिलाने के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगी, अब केवल समय का इंतजार है।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो संदेश में कहा कि महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी दिलाने की लड़ाई कई दशकों से चल रही है और वह स्वयं भी वर्षों से इसके लिए प्रयास करने वालों में शामिल रहे हैं। देश की अनेक महिलाएं उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर और पत्र लिखकर महिला आरक्षण का मुद्दा उठाती रही हैं।
उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटाकर रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है।”
मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगी। उन्होंने कहा कि अब केवल वक्त का इंतजार है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का विषय लंबे समय से चर्चा और प्रयासों का हिस्सा रहा है। इस दिशा में महिलाओं ने लगातार अपनी आवाज उठाई है और उनसे मिलकर तथा पत्रों के माध्यम से अपनी अपेक्षाएं रखी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला आरक्षण को लेकर देश की महिलाओं का समर्थन सरकार के साथ है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार (27 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला आरक्षण को लागू करने की दिशा में नए विधायी प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता तैयार करने के लिए परिसीमन से जुड़े प्रावधानों में बदलाव का प्रस्ताव है।
प्रस्तावित संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा में सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर अधिकतम 850 करने और सभी राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा सीटों की संख्या में मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव है। इसी तरह राज्य विधानसभाओं में भी सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही राज्यों के बीच लोकसभा में मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व को वर्ष 2051 तक बनाए रखने की व्यवस्था प्रस्तावित है। सरकार का लक्ष्य इस व्यवस्था के जरिए वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का है।
महिला आरक्षण से जुड़े इन प्रस्तावों को संसद में आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से फिर बुलायी गई है। संसद की विशेष बैठक में इन विधेयकों को पेश कर पारित कराने की सरकार की तैयारी है। संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए दोनों सदनों में विशेष बहुमत की आवश्यकता होगी। इससे पहले अप्रैल में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को लोकसभा में आवश्यक समर्थन नहीं मिल पाया था। अब सरकार नए प्रावधानों के साथ इन्हें फिर से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘मां को खोने का दुख अपूरणीय’, पीएम मोदी ने फोन कर योगी को दी सांत्वना
तीन साल बाद भारत पहुंचा पाकिस्तान का मंत्री, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल
केजरीवाल के ‘शीशमहल’ का दीदार कर सकेंगे आम लोग, अगले सप्ताह खुलेगा बंगला
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
