24 घण्टे ऑनलाइन

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

24GhanteOnline
October 24, 2026
2 min read
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री और अपने दिवंगत पति राजीव गांधी से पहली मुलाकात और उनके साथ बिताए शुरुआती दिनों की यादें साझा कीं। उनकी किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

‘राजीव बेहद गुड लुकिंग थे’

वीडियो में सोनिया गांधी राजीव गांधी की तस्वीरें देखते हुए उनकी खूबसूरती और सौम्य स्वभाव का जिक्र करती नजर आती हैं। उन्होंने कहा कि राजीव बेहद गुड लुकिंग थे, लेकिन उनके व्यक्तित्व की सहजता और सौम्यता ने भी उन्हें प्रभावित किया था।

सोनिया ने बताया कि पहली मुलाकात में ही उन्हें महसूस हुआ था कि राजीव ऐसे इंसान हैं, जिनके साथ वह रहना पसंद करेंगी। बाद में उन्हें पता चला कि राजीव भी उनके बारे में ऐसा ही महसूस करते थे।

कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्तरां में हुई थी मुलाकात

सोनिया गांधी ने बताया कि इंग्लैंड में रहने के दौरान वह अक्सर ऐसे रेस्तरां की तलाश करती थीं, जहां उन्हें पसंद का इटैलियन खाना मिल सके। इसी दौरान उन्हें कैम्ब्रिज में एक ग्रीक रेस्तरां मिला, जहां यूरोपीय और भारतीय छात्र खाना खाने आते थे। यहीं एक साझा दोस्त ने उनका परिचय राजीव गांधी से कराया था।

इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई। वे दोस्तों के साथ पार्टियों में जाने और घूमने-फिरने लगे। सोनिया ने एक वैलेंटाइन पार्टी का भी जिक्र किया और कहा कि राजीव के व्यक्तित्व की सौम्यता ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया था।

10 नवंबर को आएगी आत्मकथा

‘Belonging: A Journey of Love’ में सोनिया गांधी ने अपने बचपन, कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात और उनके साथ जीवन की यात्रा से जुड़ी यादों को शामिल किया है। किताब में उनके निजी जीवन के साथ उन घटनाओं का भी जिक्र है, जिन्होंने उनके जीवन को प्रभावित किया।

सोनिया गांधी ने X पर अपने पहले पोस्ट में लिखा कि कैम्ब्रिज के एक छोटे से ग्रीक रेस्तरां में उनकी प्रेम-यात्रा शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि राजीव और उन्होंने प्यार, हंसी और यादों से भरी एक दुनिया बनाई, जिसे वह 10 नवंबर को पाठकों के साथ साझा करेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के सरकार प्रमुखों की 25वीं बैठक आज से शुरू हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh)…