24 घण्टे ऑनलाइन

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…

24GhanteOnline
October 22, 2026
3 min read
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और वियतनाम में आर्थिक अवसर तलाशने के लिए अभियान शुरू करने की बात भी कही। टस्क की इस तीन दिवसीय यात्रा का उद्देश्य भारत और पोलैंड के बीच रक्षा, व्यापार, तकनीक और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है। गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और टस्क के बीच द्विपक्षीय बैठक हो रही है। इसमें दोनों देशों के आपसी हितों से जुड़े मुद्दों के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक परिस्थितियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी पोलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।

भारत और वियतनाम में आर्थिक अवसर तलाशने की तैयारी

डोनाल्ड टस्क ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “उप प्रधानमंत्री के साथ मिलकर, हम भारत और वियतनाम में एक आर्थिक अभियान शुरू कर रहे हैं। पोलैंड नए अवसरों की तलाश में आगे बढ़ रहा है और हमें कोई नहीं रोक सकता!” इस पोस्ट के साथ उन्होंने विमान के भीतर की एक तस्वीर भी साझा की। तस्वीर में टस्क अपने एक सहयोगी के साथ फाइल पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।

टस्क के पोस्ट में वियतनाम का जिक्र इसलिए भी अहम है, क्योंकि भारत यात्रा पूरी करने के बाद वह 24 अक्टूबर को वियतनाम के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे। पोलैंड दोनों देशों के साथ आर्थिक संबंधों और कारोबारी अवसरों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। टस्क के साथ पोलैंड का एक उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।

रक्षा, व्यापार और नई तकनीकों पर बढ़ेगा सहयोग

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और टस्क की बैठक में रक्षा विनिर्माण, व्यापार, उभरती तकनीकों, अंतरिक्ष अनुसंधान और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों से जुड़े मुद्दे भी वार्ता का हिस्सा हो सकते हैं। टस्क बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह उच्चस्तरीय यात्रा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने और दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। दोनों देशों के रिश्तों को 2024 में रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने वारसॉ का ऐतिहासिक दौरा किया था और दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।

दिल्ली के बाद बेंगलुरु जाएंगे पोलैंड के प्रधानमंत्री

भारत दौरे के दौरान टस्क नई दिल्ली और बेंगलुरु में होने वाले कारोबारी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम का आयोजन 22 अक्टूबर को नई दिल्ली और 23 अक्टूबर को बेंगलुरु में निर्धारित है। बेंगलुरु में टस्क सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों तथा अन्य कारोबारी पक्षों से मुलाकात करेंगे। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच निवेश, तकनीकी सहयोग और व्यापारिक साझेदारी की संभावनाओं को आगे बढ़ाना है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वह 2010 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। मौजूदा दौरे को दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को आगे बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के सरकार प्रमुखों की 25वीं बैठक आज से शुरू हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh)…