24 घण्टे ऑनलाइन

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

24GhanteOnline
October 24, 2026
3 min read
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद वह भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मोदी सुबह करीब 11 बजे वाराणसी में अरविंद लिमिटेड के नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब एक बजे नमो घाट पर आयोजित वायुसेना दिवस हवाई प्रदर्शन-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

वाराणसी में स्थापित नया विनिर्माण केंद्र देश के वस्त्र और परिधान उद्योग को मजबूत करने के साथ क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा। इस केंद्र में आधुनिक विनिर्माण प्रक्रियाओं पर ध्यान दिया जाएगा और विशेष रूप से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां निर्मित उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाया जाएगा। यह पहल महिला नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वैश्विक ग्राहकों तक पहुंच रखने वाली इस परियोजना से वाराणसी को वस्त्र विनिर्माण के अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

वाराणसी में आयोजित हवाई प्रदर्शन भारतीय वायुसेना की स्थापना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होगा। ‘गंगा के ऊपर उड़ान’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में तेजस, हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड, सुखोई-30 एमकेआई और राफेल सहित विभिन्न विमान हिस्सा लेंगे। परिवहन विमानों के साथ भारतीय नौसेना और थल सेना के विमान भी इसमें भाग लेंगे, जो तीनों सेनाओं के बीच संयुक्त परिचालन क्षमता को प्रदर्शित करेंगे।

इस अवसर पर वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन दल भी अपने करतब दिखाएंगे। कार्यक्रम में विमानों की सटीक उड़ान, आपसी तालमेल और परिचालन क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा।

वाराणसी के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा जाएंगे। वह शाम करीब 4.45 बजे भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे तथा इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

आरबीआई का नया डेटा सेंटर बैंक की कंप्यूटिंग जरूरतों को पूरा करने के साथ वित्तीय क्षेत्र के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगा। इसमें चार अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां भुगतान और निपटान प्रणालियों सहित महत्वपूर्ण सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

इस सुविधा को अपटाइम इंस्टीट्यूट के टियर-4 मानक का प्रमाणन मिला है, जिसे डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे की उच्चतम परिचालन विश्वसनीयता के मानकों में गिना जाता है। इससे डिजिटल वित्तीय सेवाओं की पहुंच, दक्षता और विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

भुवनेश्वर में स्थापित साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्देश्य बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा तथा प्रौद्योगिकी से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत करना है। यहां प्रशिक्षण, अनुसंधान और कौशल विकास पर ध्यान दिया जाएगा। संस्थान में क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम मेधा (एआई) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…

SCO की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह

ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के सरकार प्रमुखों की 25वीं बैठक आज से शुरू हो रही है। दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(Rajnath Singh)…