24 घण्टे ऑनलाइन

‘मां को खोने का दुख अपूरणीय’, पीएम मोदी ने फोन कर योगी को दी सांत्वना

November 20, 2026
2 min read
‘मां को खोने का दुख अपूरणीय’, पीएम मोदी ने फोन कर योगी को दी सांत्वना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर देशभर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फोन कर संवेदना प्रकट की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया के जरिए दुख जताया।

अमित शाह ने अपने संदेश में लिखा कि मां का जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं योगी आदित्यनाथ और पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

राजनाथ सिंह ने भी कहा कि जीवन के किसी भी पड़ाव पर मां का साया उठ जाना सबसे बड़ा और असहनीय आघात होता है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया।

नितिन नवीन ने भी जताई संवेदना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सावित्री देवी के निधन को दुखद बताते हुए कहा कि मां का साया जीवन का बड़ा संबल होता है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…