तीन साल बाद भारत पहुंचा पाकिस्तान का मंत्री, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के बीच पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण समन्वय मंत्री डॉ. मुसादिक मलिक 20 नवंबर को नई दिल्ली पहुंच गए। वह 20 से 22 नवंबर तक होने वाले SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक साद वाराइच ने उनका स्वागत किया।
मई 2023 में बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत दौरे के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई संघीय मंत्री भारत आया है। फोरम में SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधि सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक संवाद और आपसी सहयोग पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल
पाकिस्तानी मंत्री के भारत पहुंचने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि भारत को धमकी देने वाले पाकिस्तानी मंत्री का स्वागत किया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। कांग्रेस ने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर रोक नहीं लगाता, उससे बातचीत नहीं होनी चाहिए।
सिंधु जल संधि पर दे चुके हैं विवादित बयान
मुसादिक मलिक पाकिस्तान की सत्ताधारी PML-N के नेता हैं। सिंधु जल संधि को लेकर भारत के फैसले पर उन्होंने पहले धमकी भरा बयान दिया था। जून में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पानी को छूने वाले के हाथ काट दिए जाएंगे।
पहलगाम हमले के बाद बढ़ा था तनाव
अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। मई 2025 में दोनों देशों के बीच चार दिन तक सैन्य संघर्ष चला था। ऐसे माहौल में पाकिस्तानी मंत्री का भारत दौरा कूटनीतिक लिहाज से अहम माना जा रहा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
केजरीवाल के ‘शीशमहल’ का दीदार कर सकेंगे आम लोग, अगले सप्ताह खुलेगा बंगला
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
