24 घण्टे ऑनलाइन

AI Summit में हंगामा! यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं पीएम विरोधी नारे

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने…

24GhanteOnline
February 20, 2026
2 min read
AI Summit में हंगामा! यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाएं पीएम विरोधी नारे

नई दिल्ली। देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और ‘PM is Compromised’ के नारे लगाए। जिस समय यह विरोध प्रदर्शन हुआ, उस समय समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे। यूथ कांग्रेस (Youth Congress) के कार्यकर्ता अचानक बैनर-पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर निकाला।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि AI Summit से कुछ कांग्रेसी कार्यकर्त्ता हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे। वहीं इस मामले की भी जांच की जा रही है कि आखिर इतने कड़े पहरे के बावजूद कार्यकर्ता अंदर पहुंचने में कैसे सफल रहे? पुलिस के मुताबिक, इस करीब 10 के करीब लोग थे और इनमें से 4- 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी लोग QR कोड से एंट्री लेकर गए थे। सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया।

आपको बता दें कि यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में भारत द्वारा आयोजित पहला वैश्विक एआई शिखर (AI Summit) सम्मेलन है, जिसमें रिकॉर्ड स्तर की अंतरराष्ट्रीय भागीदारी दर्ज की गई है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक एआई विशेषज्ञ एवं उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।

नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के अग्रणी नेताओं को एक साझा मंच पर लाकर यह आयोजन इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत वैश्विक एआई संवाद को ठोस और क्रियान्वयन योग्य विकास परिणामों में बदलने का प्रयास कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…