आंखों की रोशनी करें तेज, डाइट में शामिल करें ये चीजें
हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा हमारी आंखें (Eyes) हैं जिनसे जुड़ी जरा-सी लापरवाही के भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आज कल कम उम्र में ही लोगों की आंखों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के 8 से 10 घंटे…
हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील हिस्सा हमारी आंखें (Eyes) हैं जिनसे जुड़ी जरा-सी लापरवाही के भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आज कल कम उम्र में ही लोगों की आंखों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के 8 से 10 घंटे स्क्रीन पर बिताने और पूरा पोषण ना मिल पाने की वजह से आंखों (Eyes) की रोशनी को नुकसान होने लगता हैं। अब सवाल ये उठता है कि आंखों को सेहतमंद रखा कैसे जाए? ऐसे में जरूरी हैं कि शरीर को उन सभी पोषक तत्वों की भरपाई की जाए जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित हो। आइए जानते हैं किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आंखों की रोशनी को बरकरार रख सकते हैं।
आंवला
आंवला, आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट आंवले का रस पीना या फिर आंवले का मुरब्बा खाना भी फायदेमंद रहेगा।
गाजर
गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। ये आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। इसमें बीटाकैराटीन और विटामिन ए होता है जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गाजर आंखों के साथ- साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा तक उतर सकता है।
शकरकंद
शकरकंद में भी गाजर की तरह बीटा कैरोटीन पाया जाता है। आप शकरकंद का सेवन अपनी पसंद के अनुसार कर सकते हैं। या तो आप इसे थोड़े से जैतून के तेल में तल लें या फिर इसे उबाल कर छिलकें उतार लें। फिर दूध और चीनी के साथ मिलाकर खाएं। इसमें विटामिन सी और फाइबर भी मौजूद होता है जो कि आँखों को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही साथ डैमेज सेल्स कि मरम्मत भी करता है।
इलायची
इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। आप चाहें तो इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
पत्तेदार हरी सब्जियां
हरी सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन होता है जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए पत्तेदार सब्जियां खाएं। हरी सब्जियां आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। हरी सब्जियों में आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
सिट्रस और पीले रंग के फल
नींबू, टमाटर, अमरूद और संतरा सिट्रस फलों में शामिल है। इन फलों में प्रचुरता में विटामिन सी पाया जाता है और ये आंखों को सूर्य की रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आडू, आम और पपीता, पीले रंग के फल भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें बीटा कैरोटीन और लाइकोपिन पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी में सुधार आता है।
मछली
मछली में हेल्दी ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो आंखों की रेटिना के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड दिमाग को तेज करता है जिससे आंखों की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। अपने बच्चे को सैल्मन और ट्यूना फिश खिलाएं। आप उसे फिश ऑयल पिल्स भी दे सकती हैं।
सूखे मेवे
सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं। यह आँखों के लिए भी फायदेमंद हैं क्योंकि सूखे मेवे में विटामिन मौजूद होतें हैं जो की कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करतें हैं। यह आँखों में विटामिन ए की ज़रूरत को पूरा करतें हैं। सूखे मेवे में काजू, बादाम, मूँगफली, अखरोट, किशमिश, पिस्ता सभी फायदेमंद हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
