वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने संभाली भारतीय नौसेना के उप प्रमुख की कमान
नई दिल्ली। भारतीय नाैसेना में संचालन महानिदेशक रहे वाइस एडमिरल एएन प्रमोद (AN Pramod) ने शनिवार को नाैसेना के उप प्रमुख का पद संभाल लिया। उन्होंने वाइस एडमिरल तरुण सोबती की जगह ली है, जो 38 साल से ज्यादा की बेहतरीन सेवा…

नई दिल्ली। भारतीय नाैसेना में संचालन महानिदेशक रहे वाइस एडमिरल एएन प्रमोद (AN Pramod) ने शनिवार को नाैसेना के उप प्रमुख का पद संभाल लिया। उन्होंने वाइस एडमिरल तरुण सोबती की जगह ली है, जो 38 साल से ज्यादा की बेहतरीन सेवा के बाद 31 जुलाई को रिटायर हुए हैं।
नौसेना के मुताबिक नेवल एकेडमी, गोवा के 38वें इंटीग्रेटेड कैडेट कोर्स के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल एएन प्रमोद 01 जुलाई, 1990 को भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। वह सीएटी 'ए' सी किंग एयर ऑपरेशन्स ऑफिसर और कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर स्पेशलिस्ट हैं। वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेवल वॉर कॉलेज, गोवा में नेवल हायर कमांड कोर्स के पूर्व छात्र हैं। 36 वर्षों से अधिक के शानदार करियर में उन्होंने समुद्र और जमीन दोनों जगहों पर कई तरह के कमांड, ऑपरेशनल, इंस्ट्रक्शनल और स्टाफ पदों पर काम किया है।
वाइस एडमिरल ने समुद्र में तैनाती के दौरान गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस राजपूत के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के तौर पर काम किया। उन्होंने एंटी-सबमरीन वॉरफेयर पेट्रोल वेसल आईएनएस अभय, लैंडिंग शिप टैंक (लार्ज) आईएनएस शार्दुल और गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सतपुरा की कमान संभाली है। उन्होंने गलवान घटना के बाद 'ऑपरेशन स्नो लेपर्ड' के दौरान वेस्टर्न फ्लीट के फ्लीट ऑपरेशन्स ऑफिसर के तौर पर भी काम किया। इस फ्लैग ऑफिसर ने 1999 में 'ऑपरेशन विजय' और 2001 में 'ऑपरेशन पराक्रम' में हिस्सा लिया था।
जमीन पर तैनाती के दौरान फ्लैग ऑफिसर ने श्री विजय पुरम में नेवल एयर स्टेशन, आईएनएस उत्क्रोश की कमान संभाली और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में डायरेक्टिंग स्टाफ के तौर पर काम किया। नौसेना मुख्यालय में उनकी महत्वपूर्ण नियुक्तियों में जॉइंट डायरेक्टर नेवल एयर स्टाफ, डायरेक्टर और प्रिंसिपल डायरेक्टर एयरक्राफ्ट एक्विजिशन शामिल हैं। वे 2006 से 2009 तक 'टैक्टिकल ऑडिट ग्रुप' और 2016 से 2019 तक 'इंडियन नेवल स्ट्रैटेजिक एंड ऑपरेशनल काउंसिल' के सदस्य भी रहे।
रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने इंडियन नेवल एकेडमी में डिप्टी कमांडेंट, असिस्टेंट चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (एयर) और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग महाराष्ट्र नेवल एरिया जैसे पदों पर काम किया। वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति के बाद उन्होंने दिसंबर, 2023 से जुलाई, 2026 तक डायरेक्टर जनरल नेवल ऑपरेशन्स (डीजीएनओ) के तौर पर काम किया।वह ऑपरेशन सिंदूर औरपश्चिम एशिया में चल रहे संकट के दौरान समुद्री सुरक्षा अभियानों के संचालन में भारतीय नौसेना की योजना, तैयारी और ऑपरेशनल तत्परता में गहराई से शामिल रहे। उन्हें बेहतरीन सेवा और ऑपरेशनल लीडरशिप के लिए 2024 में 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' और 2025 में 'युद्ध सेवा मेडल' से सम्मानित किया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
