24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली एयरपोर्ट ने बढ़ाया यूजर्स चार्ज, इंटरनेशनल पैसेंजर्स को अब चुकाने होंगे इतने पैसे

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने आज, 16 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की है। जहां डोमेस्टिक पैसेंजर्स के लिए शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं इंटरनेशनल…

24GhanteOnline
April 16, 2025
2 min read

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने आज, 16 अप्रैल से अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए यूजर चार्ज में बढ़ोतरी की है। जहां डोमेस्टिक पैसेंजर्स के लिए शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए यह बढ़ोतरी उनके ट्रैवल कॉस्ट को थोड़ा बढ़ा सकती है।

इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए किए गए बदलावों के बाद अब इकोनॉमी क्लास वाले यात्रियों को यूजर चार्ज के तौर पर 659 रुपये का भुगतान करना होगा, जो कि 404% की बढ़ोतरी है। वहीं बिजनेस क्लास के यात्री 810 का भुगतान करेंगे, जो कि 528% बढ़ोतरी है।

वहीं, अराइवल करने वाले इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए, इकोनॉमी क्लास के लिए यूजर चार्ज 275 रुपये और बिजनेस क्लास के लिए 345 होगा। डोमेस्किट यात्रियों को फिलहाल डिपार्चर पर 129 रुपये और अराइवल पर 56 रुपये का भुगतान करना होता है।

दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने बढ़ाया यूजर्स चार्ज


दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने बताया कि यह बढ़ोतरी संचालन सुनिश्चित करने, क्वालिटी मेंटेन करने और रेवेन्यू की जरूरतों को पूरा करने के लिए अहम हैं। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने एयरपोर्ट लिमिटेड के प्रस्ताव की समीक्षा के बाद इन बदलावों को मंजूरी दी। नए यूजर्स चार्ज ढांचे का मकसद एयरपोर्ट की फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी हैं।

बताया जा रहा है कि इस बढ़ोतरी की वजह से एयर टिकट का कॉस्ट बढ़ सकता है, लेकिन इसका असर फिलहाल इंटरनेशनल पैसेंजर्स पर होगा।

दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर 80 फीसदी डोमेस्टिक पैसेंजर्स


एयरपोर्ट लिमिटेड की कोशिश डोमेस्टिक यात्रियों के लिए भी यूजर चार्ज बढ़ाने की थी, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस मांग को खारिज कर दी थी। अथॉरिटी ने बताया था कि इस मांग को खारिज करने के पीछे मकसद ये है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर कुल एयर ट्रैफिक का 80% डोमेस्टिक पैसेंजर्स हैं।

नए लाइफ टाइम हाई रिकॉर्ड पर पहुंचा सोना, 10 ग्राम की कीमत उड़ा देगी होश


अथॉरिटी की मानें तो उम्मीद की जा रही है कि 2025 तक डोमेस्किट पैसेंजर्स 5.26 फीसदी तक और 2027 तक इसके 6.72 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं इंटरनेशनल पैसेंजर्स में 2026 तक 5.3 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…