पानी नहीं मिलेगा तो कहां छलांग मारेगा? छोड़िए बेवकूफ आदमी..., केंद्रीय मंत्री ने बिलावल भुट्टो को लताड़ा
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) के भड़काऊ बयान ने भारत में आक्रोश…
नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी (Bilawal Bhutto Zardari) के भड़काऊ बयान ने भारत में आक्रोश पैदा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Puri) ने बिलावल पर पलटवार करते हुए कहा ‘वो कह रहा है कि पानी नहीं देंगे तो खून बहा देगा। उससे कहिए कि अपना खून बहाकर कहीं छलांग मार ले। पानी नहीं मिलेगा तो कहां छलांग मारेगा? छोड़िए बेवकूफ आदमी है।
सिंधु नदी के किनारे एक रैली में बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि ‘मैं सिंधु दरिया के पास खड़े होकर कहता हूं कि सिंधु हमारा है और रहेगा। या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या उनका खून बहेगा। इस बयान की भारत ने कड़ी निंदा की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा ‘हम पाकिस्तान की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पाकिस्तान के पास आतंक फैलाने के अलावा कोई प्राथमिकता नहीं है। यह एक हताश देश है।
इस बार गलत नंबर डायल कर दिया…, हरदीप सिंह ने पाकिस्तान पर साधा निशाना
पहलगाम हमले की विश्व भर में निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे ‘नृशंस’ करार दिया। जबकि अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भारत के साथ एकजुटता दिखाई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पाकिस्तान की नीतियां वैश्विक शांति के लिए खतरा हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान ने हमले की ‘निष्पक्ष जांच’ की पेशकश की जिसे भारत ने खारिज कर दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
