डिलीवरी के बाद निकल आया है पेट, तो करें ये उपाय
महिलाओं में अक्सर वजन बढ़ने की समस्या होती है और यह समस्या बच्चे को जन्म देने के बाद अधिक होती है। वजन बढ़ने के साथ ही पेट भी बाहर निकल आता है। महिलाओं में पेट (Tummy) बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है, प्रसव के दौरान…
महिलाओं में अक्सर वजन बढ़ने की समस्या होती है और यह समस्या बच्चे को जन्म देने के बाद अधिक होती है। वजन बढ़ने के साथ ही पेट भी बाहर निकल आता है। महिलाओं में पेट (Tummy) बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होता है, प्रसव के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव होना।
इस दौरान मांसपेशियां फैल जाती हैं, जिससे पेट फूला हुआ नजर आता है। डिलीवरी के बाद जल्द ही एक्सरसाइज (Exercise After Delivery) शुरू कर दी जाए तो पेट जल्दी ही पूर्व की ही स्थिति में आ सकता है। प्रसव के बाद व्यायाम नहीं किया गया तो पेट इसी तरह बाहर बढ़ा हुआ रह जाता है।
मेडिकल भाषा में इसे डायस्टेटीस रेक्टी (ममी टमी) की समस्या कहा जाता है। डिलीवरी के दौरान हाथ पैरों की मांसपेशियों में भी खिंचाव होता है, जिससे हाथ-पैर भी फूल जाते हैं।
सर्जरी से डिलीवरी में पेट (Tummy) बढ़ने की समस्या ज्यादा
अधिकांश महिलाओं में पेट बढ़ने की समस्या उस दौरान आती है, यदि उनकी डिलीवरी सर्जरी के जरिए होती है। कारण यह है कि सर्जरी करते समय डॉक्टर पेट की मांसपेशियों को सात परतों में काटते हैं। इससे पेट ज्यादा बढ़ जाता है और ठीक होने में समय लगता है।
भारी व कठिन व्यायाम से बचें
कई महिलाएं डिलीवरी के बाद वजन कम करने के लिए कठिन व्यायाम करने लगती हैं। डिलीवरी के तत्काल बाद ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल डिलीवरी के दौरान कई महिलाओं में रक्त स्राव होता है और आंतरिक रूप से कमजोर भी हो जाती हैं। इसलिए उन्हें पहले शारीरिक रूप में मजबूत होना चाहिए। अपने शरीर का हिमोग्लोबिन स्तर सामान्य बनाए रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। कुछ दिनों के आराम के बाद ही व्यायाम करना चाहिए। myUpchar से जुड़े डॉ। विशाल मकवाना के अनुसार, डिलीवरी के बाद का वजन कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। तनाव न पालें। स्वस्थ्य आहार लें।
ममी टमी से बढ़ सकती हैं ये दिक्कतें
पेट की चर्बी कम करने के लिए और फ्लैट टमी की इच्छा हर महिला की होती है। पूरे शरीर में पेट की ही चर्बी आसानी से नहीं जाती है, लेकिन यदि नियमित अनुशासन के साथ कुछ व्यायाम किए जाएं तो इसे दूर भी किया जा सकता है। यदि इसकी अनदेखी कर दी जाए तो भविष्य में यही चर्बी स्वास्थ्य के लिए कई दिक्कतें पैदा कर सकती है। अक्सर ऐसी महिलाओं में डायबिटिज, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां देखने को मिलती हैं। चूंकि ज्यादा फैट शरीर का लचीलापन खत्म कर देता है और मांसपेशियां जड़ होने लगती है। इसलिए भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए फैट को जल्द दूर करना चाहिए।
जरूर करें ये एक्सरसाइज
myUpchar के अनुसार, यदि रोजाना कम से कम आधे घंटे रस्सी कूदने और पुश अप्स वाली एक्सरसाइज करें तो पेट की चर्बी कम की जा सकती है। पहले पांच मिनट रस्सी कूदें और कुछ देर के बाद पुश अप्स करें। यही क्रम बार बार आधे घंटे तक दोहराते रहें।
व्यायाम करने के साथ-साथ अपने बैठने और चलने के पॉस्चर पर भी ध्यान दें। अगर सही तरीके से बैठती नहीं हैं तो भी पेट बाहर आने लगता है। जब भी बैठें तो पीठ को सीधा रखें। जब चलना हो तो सीधा और तेज चाल चलें। कभी भी झुककर न चलें।
शाम को खाना खाने के बाद कम से कम 40 मिनट ब्रिक्स वॉक जरूर करें। ऐसा करने से कमर दर्द भी दूर होता है और खाना भी आसानी से पच जाता है। कैलोरी बर्न होने से अतिरिक्त चर्बी पेट में जमा नहीं होती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
