24 घण्टे ऑनलाइन

घमौरियों में आज़माएँ ये उपाय मिलेगी राहत

गर्मियों में घमौरियां (Heat Rash) की परेशानी सामने आती हैं जिसमें स्किन पर लाल दाने आदि होने के कारण खुजली और जलन की समस्या उठती हैं। इस समस्या के कारण दैनिक जीवन में भी काम करने में मन नहीं लग पाता हैं। ऐसे में आज इस…

24GhanteOnline
August 11, 2026
4 min read
घमौरियों में आज़माएँ ये उपाय मिलेगी राहत

गर्मियों में घमौरियां (Heat Rash) की परेशानी सामने आती हैं जिसमें स्किन पर लाल दाने आदि होने के कारण खुजली और जलन की समस्या उठती हैं। इस समस्या के कारण दैनिक जीवन में भी काम करने में मन नहीं लग पाता हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो घमौरियों की परेशानी को दूर करने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

कच्चा आम


कच्चे आम की मदद से भी आप स्किन को गर्मी से बचा सकते हैं और घमौरियों (Heat Rash) को शांत कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए पहले आप कच्चे आम को गैस पर भून लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसका पल्प निकालकर फ्रिज में रखें। अब ठंडा होने के बाद पल्प को शरीर पर लेप लगाएं।

बेकिंग सोडा


बेकिंग सोडा घमोरियों (Heat Rash) के लिए एक और बेहतरीन उपाय है। यह एक्सफोलिएटिंग की तरह कार्य करता है और मृत कोशिकाओं, अशुद्धियों और अन्य विषाक्त पदार्थों को साफ कर बंद छिद्रों को खोलने में मदद करता है। इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा को पानी में मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद मिश्रण में साफ कपड़ा डुबो दें। डुबोने के बाद कपड़े को निचोड़ लें। अब कपड़े को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। लगाने के बाद दस मिनट तक उसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक पूरे दिन में तीन से चार बार जरूर दोहराएं।

खीरा


खीरे में शरीर को ठंडा रखने का शक्तिशाली गुण हैं। जो कि घमौरी (Heat Rash) से बचने के लिए एक कारगर उपाय है। एक गिलास पानी में नींबू का रस निचोड़ दें और इसी पानी में खीरे के पतले पतले टुकड़े काटकर डाल दें। इसके बाद इन टुकड़ों को घमोरियों वाली जगह पर लगाएं। ऐसा करने से घमोरियां जल्दी ठीक हो जाती हैं और खुजली तथा जलन से भी राहत मिलती है।

हल्दी


हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। नमक, हल्दी और मेथी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। नहाने से पहले इस उबटन को पूरे शरीर पर साबुन की तरह लगाएं और 5 मिनट बाद नहा लें। यह हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। इससे घमौरियों की परेशानी से आराम मिलेगा।

ठंडी दही की मसाज


घमौरियों (Heat Rash) से छुटकारा पाने में ठंडी दही आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। इसके लिए आधा कटोरी दही लें और इसमें 6 से 7 पत्ते पुदीने के पीसकर डाल लें। अब तैयार मिश्रण से 10 मिनट तक घमौरियों पर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद ताजे पानी से स्नान कर लें। आप एक दिन में दो बार इस प्रक्रिया को कर सकती हैं। यह बच्चों के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है और उनकी कोमल त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा।

एलो वेरा


इस पौधे का इस्तेमाल कई त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है जैसे त्वचा में जलन, सूजन, खुजली, सनबर्न और घमोरियां। इसका ठंडक देने वाला प्रभाव और सूजनरोधी गुण घमौरियों से होने वाली सूजन व खुजली को कम कर देते हैं। एलो वेरा त्वचा को मुलायम बनाता है और पानी की कमी नहीं होने देता है। इसके लिए सबसे पहले एलो वेरा की पत्ती से जेल निकालें। अब जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक जेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब ठंडे पानी से नहा लें। इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

बर्फ के टुकड़े


प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट तक इसे लगाए रखें। 4 से 6 घंटे के अंतर में इसे दोबारा एप्लाई किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…