24 घण्टे ऑनलाइन

DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

अगरतला: त्रिपुरा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के डीजीपी अनुराग धनखड़ (Anurag Dhankar) ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अपने ऑफिस में ही आत्महत्या कर ली। 1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी द्वारा उठाए गए…

24GhanteOnline
July 20, 2026
2 min read
DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव

अगरतला: त्रिपुरा से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। राज्य के डीजीपी अनुराग धनखड़ (Anurag Dhankar) ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय स्थित अपने ऑफिस में ही आत्महत्या कर ली। 1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। उन्हें आनन-फानन में जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा समेत राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

तीन दशक से अधिक का रहा पुलिस सेवा का अनुभव

अनुराग धनखड़ का पुलिस सेवा में तीन दशक से अधिक का लंबा अनुभव रहा। डीजीपी का कार्यभार संभालने से पहले वह त्रिपुरा पुलिस में महानिदेशक (इंटेलिजेंस) के पद पर भी सेवाएं दे चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभाई।

सीबीआई, बीएसएफ और संयुक्त राष्ट्र मिशन में भी निभाई जिम्मेदारी

राज्य पुलिस के अलावा अनुराग धनखड़ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी कार्य कर चुके थे। उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही वह कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र मिशन का भी हिस्सा रहे, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…