टिफिन में बनाएं ये स्पेशल डिश, खुशी से उछल जाएंगे बच्चे
नाश्ते में ज्यादातर लोग पराठे खाना पसंद करते हैं. वहीं बच्चों की तो हर बार अलग तरह के पराठों की फरमाइश होती है. ऐसे में इस बार आप कुछ अलग ट्राय करें और बनाएं चीनी वाला मीठा पराठा (sweet paratha) . इसका स्वाद बच्चे…
नाश्ते में ज्यादातर लोग पराठे खाना पसंद करते हैं. वहीं बच्चों की तो हर बार अलग तरह के पराठों की फरमाइश होती है. ऐसे में इस बार आप कुछ अलग ट्राय करें और बनाएं चीनी वाला मीठा पराठा (sweet paratha) . इसका स्वाद बच्चे हों या बड़े सभी को बेहद पसंद आएगा.
देसी घी और चीनी के मेल से बने इस पराठे को आप ब्रेकफास्ट या शाम के समय भी बना सकते हैं. इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है.
तो आइए जानें मीठा पराठा बनाने का तरीका-
मीठा पराठा बनाने के लिए सामग्री
500 ग्राम आटा
3 चम्मच देसी घी मोयन और पराठा सेंकने के लिए
250 ग्राम चीनी
चुटकी भर इलायची पाउडर
नमक स्वादानुसार
आप चाहें तो इसमें बारीक कटा हुआ नारियल, बादाम भी डाल सकते हैं
मीठा पराठा बनाने की विधि
मीठा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले सबसे पहले एक बर्तन में 2 चम्मच देसी घी, नमक और पानी डालकर आटा गूंध लें.
इसमें इलायची पाउडर के अलावा बारीक कटा हुआ नारियल और बादाम भी डाल दें.
इसके बाद इसे कुछ देर के लिए सेट होने के लिए रख दें. फिर इस आटे की बराबर भागों में लोइयां तैयार कर लें.
अब एक एक लोई लें और उसे हल्के हाथों से बेल कर रख लें. इसे आप चाहें तो चोकारे आकार भी दे सकते हैं. गोल ही रहने दें.
इसके बाद गैस पर तवा गरम कर लें और इसमें एक एक करके पराठा डालें और अच्छी तरह से दोनों ओर से सेंक लें.
आपका मीठा, स्वादिष्ट पराठा तैयार है. इसे आप दही के साथ सर्व कर सकते हैं और चाहें तो इसे गरमा-गरम ऐसे भी खा सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
