इस बार जल्दी दस्तक देगा मॉनसून, झूमकर बरसेंगे बादल
देश में इस बार जल्दी मॉनसून (Monsoon) आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो 2009 के बाद इस बार सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। रविवार को मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, दक्षिणी पश्चिमी मानसून 29 मई को केरल…
देश में इस बार जल्दी मॉनसून (Monsoon) आने के संकेत मिल रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो 2009 के बाद इस बार सबसे जल्दी मानसून का आगमन होगा। रविवार को मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, दक्षिणी पश्चिमी मानसून 29 मई को केरल पहुंच सकता है। हालांकि, ऐसे एक जून तक केरल में मानसून पहुंचता है लेकिन इस बार जल्द ही मॉनसून पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। आमतौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon) एक जून को केरल पहुंचकर 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर कर लेता है। 17 सितंबर से मॉनसून भारत के उत्तर पश्चिमी इलाकों से पीछे हटना शुरू हो जाता है।
15 अक्तूबर तक पूरी तरह से विदा हो जाता है। मौसम विभाग ने अपने अप्रैल महीने के अनुमान में साल 2025 में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई है। इससे अल-नीनो के असर को नकारा जा रहा है, क्योंकि अल नीनो के असर से सामान्य से कम बारिश होती है।
Operation Sindoor में ढेर हुए आतंकियों के नाम आए सामने, मसूद अजहर के भाई और साले भी शामिल
हाल में मौसम विभाग ने बताया था कि इस साल दक्षिणी अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीपसमूह में मानसून (Monsoon) 13 मई को ही आगे बढ़ सकता है। आमतौर पर ऐसा 20 मई के आसपास होता है, लेकिन इस बार एक हफ्ते पहले ही ऐसा हो रहा है। निकोबार द्वीप समूह से केरल पहुंचने में मानसून (Monsoon) को सामान्य तौर पर 10 दिन का समय लगता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
