24 घण्टे ऑनलाइन

एलर्जी से हैं परेशान, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, खासतौर से उन लोगों को जिन्हें डस्ट से एलर्जी (Dust Allergy) हैं। आपने कुछ लोगों को देखा होगा जो जरा सी भी धूल-मिट्टी का कोई काम करते हैं तो…

24GhanteOnline
January 13, 2025
3 min read

मौसम में बदलाव के साथ ही लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, खासतौर से उन लोगों को जिन्हें डस्ट से एलर्जी (Dust Allergy) हैं। आपने कुछ लोगों को देखा होगा जो जरा सी भी धूल-मिट्टी का कोई काम करते हैं तो उन्हें छींक आना, नाक भारी होना, आंखो में सूजन, गले में खराश, सिरदर्द और अस्थमा से जुड़ी तकलीफ हो जाती हैं।

आजकल के समय में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि ज्यादातार लोग डस्ट एलर्जी से परेशान हैं। ऐसा नहीं कि यह सिर्फ घर के बाहर जाने पर होती है, बल्कि घर में रहने वाले व्यक्ति इससे ज्यादा पीड़ित होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से डस्ट एलर्जी (Dust Allergy) में राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

साइट्रस फ्रूट्स

डस्ट एलर्जी से बचने के लिए आपकों खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए, यदि आप नियमित रूप से संतरे, अनानास, अंगूर और नींबू जैसे फलों का सेवन करते हैं तो आप सांस से सम्बन्धित समस्याओं से बच सकते हैं और खट्टी चीजें विटामीन सी से भरपूर होती हैं जो एलर्जी ओर इनफेक्शन से आपकों दूर रखती हैं

 

# सेब का सिरका

धूल से होने वाली एलर्जी के इलाज में सेब का सिरका बेहद मददगार हो सकता है क्योंकि यह एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है। साथ ही सेब के सिरके में एंटीहिस्टामिन भी होता है जो एलर्जी को फैलने से रोकता है। 1 गिलास गर्म पानी में 2-3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और दिन में 2-3 बार घुंट-घुंट कर पीएं।

# एसेंशियल ऑयल

यूकिलिप्टस या लैवेंडर की ऑयल की 3 या 4 बूंदे भाप लेने वाले डिफ्यूजर में डालें और भाप लें। इस प्रक्रिया को दिन में 1 से 2 बार करें। इसका इस्तेमाल करने से श्वास संबंधी विकारों जैसे कि अस्थमा में सहायक हो सकता है।

#पुदीने की चाय

पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो एलर्जी में सहायक हैं। इसके लिए आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। पुदीने की चाय बनाने के लिए इसकी पत्तियों को सुखाकर पानी में उबालें और ठंडा होने पर इसे पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा।

# हल्दी

हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। ये आपको स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं से राहत दिलाने का काम करती है। आप सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। ये एलर्जी का इलाज करने में मदद करता है।

# शहद

डस्ट एलर्जी (Dust Allergy) से जल्द छुटकारा पाने के लिए सबसे बेहतरीन घरेलू उपचारों में से शहद एक है, जब आप इसे नियमित रूप से लेते हैं तो इससे आपके शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है और यह एक नेचुरल सोर्स है जो आसनी से सबके घर में प्राप्त हो जाता है।

# तुलसी

तुलसी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। तुलसी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ये औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। तुलसी की पत्तियों को आप गर्म पानी में डालकर और उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। तुलसी का सेवन करने से डस्ट एलर्जी को ठीक करने में मदद मिलती है।

# देसी घी

धूल के कारण होने वाली एलर्जी (Dust Allergy) और उसके लक्षणों को कम करने में देसी घी भी मदद कर सकता है। जब भी अचानक एलर्जी का अटैक हो और छींक रुक न रही हो तो आधे चम्मच घी में गुड़ मिलाकर उसे चाटकर खा लें। तुरंत आराम मिलेगा। घी भी नेजेल पैसेज को साफ करने में मदद करता है और छींक रुक जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…