24 घण्टे ऑनलाइन

इन बड़ी बीमारियों का कारण बनता है टमाटर

भारतीय रसोई की तो टमाटर (Tomato) के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यहां लोग सब्जी-सलाद ही नहीं कई रोगों के इलाज के लिए भी टमाटर का सेवन करना पसंद करते हैं। हेल्थ पर हुए कई शोध के मुताबिक टमाटर कैंसर से बचाव करने के…

24GhanteOnline
February 12, 2026
2 min read

भारतीय रसोई की तो टमाटर (Tomato) के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यहां लोग सब्जी-सलाद ही नहीं कई रोगों के इलाज के लिए भी टमाटर का सेवन करना पसंद करते हैं। हेल्थ पर हुए कई शोध के मुताबिक टमाटर कैंसर से बचाव करने के साथ, रक्तचाप को नियंत्रण रखने और आंखों की रोशनी में सुधार करने का भी काम कर सकता है। बावजूद इसके क्या आप जानते हैं अत्यधिक मात्रा में टमाटर खाने से आपके शरीर में ये खतरनाक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

टमाटर खाने के साइड इफेक्ट्स-

एसिडिटी-

टमाटर अम्लीय होते हैं। अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से यह गैस्ट्रिक एसिड का कारण बन सकता है। यदि आपको पाचन की समस्या है तो इसका सेवन सीमित मात्रा में करें।

एलर्जी-

कई लोगों को टमाटर से एलर्जी होती है। ऐसे लोग मुंह, जीभ और चेहरे की सूजन के साथ छींकने और गले में संक्रमण का अनुभव भी कर सकते हैं। जिन लोगों को  टमाटर से एलर्जी हो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

जोड़ों का दर्द-

जरूरत से ज्यादा टमाटर खाने पर व्यक्ति को जोड़ों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है।

किडनी से जुड़ी दिक्कतें-

अमेरिका के स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग के अनुसार, जो लोग पहले से ही किडनी रोग से पीड़ित हैं उन्हें अपने आहार में पोटैशियम के सेवन सीमित करना चाहिए। टमाटर में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा टमाटर का सेवन करने पर उसके बीज किडनी में पहुंचकर पथरी यानि स्टोन का निर्माण करते हैं।

शरीर की दुर्गन्ध का कारण-

टमाटर में मौजूद टरपीन्स नामक तत्व आपकी शारीरिक दुर्गन्ध का कारण बन सकता है। पाचन के दौरान इसका विघटन, शरीर की दुर्गन्ध पैदा करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…