24 घण्टे ऑनलाइन

इन राज्यों में होगी भारी बारिश, गिरेंगे ओले; जानें अपने इलाके का हाल

नई दिल्ली। देश में गर्मी का सितम तेजी से बढ़ रहा है। कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लू का असर देखा जा रहा है। अप्रैल महीने के अंत में मई-जून की गर्मी जैसा माहौल बना हुआ है। इधर, समय-समय पर मौसम में बदलाव भी…

24GhanteOnline
April 25, 2025
3 min read

नई दिल्ली। देश में गर्मी का सितम तेजी से बढ़ रहा है। कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है और लू का असर देखा जा रहा है। अप्रैल महीने के अंत में मई-जून की गर्मी जैसा माहौल बना हुआ है। इधर, समय-समय पर मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होने की आशंका जताई जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में लू चलेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव होगा 26-29 अप्रैल के दौरान पूर्वी भारत और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

गिरेंगे ओले, चलेगी आंधी


वहीं, बिहार में आंधी और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। 26-28 अप्रैल के दौरान बिहार में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है। 27 और 28 अप्रैल को झारखंड में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट


मौसम विभाग ने शुक्रवार को लू लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) 


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 6 दिनों के दौरान कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) की संभावना है। 24 से 27 अप्रैल के दौरान असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। 24-26 तारीख के दौरान नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में, 24 तारीख को अरुणाचल प्रदेश, 24 और 26 अप्रैल को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश (Rain) 


मौसम विभाग का कहना है कि 27 और 28 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और 27 अप्रैल को कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 26 और 27 अप्रैल को सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 26 अप्रैल को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

प्रयागराज की महक बनीं यूपी बोर्ड बारहवीं की टॉपर, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट


24-26 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आंधी और बिजली के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…