24 घण्टे ऑनलाइन

एड़ियों में रहता है दर्द, तो ये देसी नुस्खे करेंगे कमाल

अक्सर लोग नंगे पैर घूमते हैं और ऐसे में एड़ियों (Ankle) का फटना और उनका दर्द होना आम बात है। कई लोगों को वजन के कारण या फिर एड़ियों के फटे होने के कारण या फिर किसी और कारण से हमेशा पैरों और खासकर एड़ियों में दर्द होता…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read

अक्सर लोग नंगे पैर घूमते हैं और ऐसे में एड़ियों (Ankle) का फटना और उनका दर्द होना आम बात है। कई लोगों को वजन के कारण या फिर एड़ियों के फटे होने के कारण या फिर किसी और कारण से हमेशा पैरों और खासकर एड़ियों में दर्द होता रहता है। कई लोगों की ये समस्या मौसम बदलने के साथ चली जाती है, लेकिन कई लोगों की ये समस्या बनी रहती है और बढ़ती चली जाती है।

एड़ियों (Ankle) का दर्द अगर किसी बाहरी कारण से या पॉश्चर की गलती आदि से होता है तो उसके लिए देसी नुस्खे काफी काम के साबित हो सकते हैं। एड़ियों (Ankle) के दर्द के कारण हमें ठीक से चलने में भी प्रॉबलम होती है तो फिर क्यों न उसे ठीक करने के लिए कुछ देसी उपाय किए जाएं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं।

लैवेंडर एसेंशियल ऑयल करेगा मदद-


लैवेंडर एसेंशियल ऑयल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो आपके दर्द के ट्रीटमेंट के लिए लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या करें?

ऑलिव ऑयल या फिर सरसों के तेल को हल्का गर्म करें और उसमें कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की डालकर एड़ियों की मसाज करें।

सरसों का तेल और लहसुन-


ये बहुत पुराना देसी नुस्खा है जिसे दर्द को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के देसी नुस्खों से काफी मदद मिल सकती है। सरसों का तेल और लहसुन दोनों में ही दर्द को कम करने योग्य गुण होते हैं।

क्या करें?

2 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें और उसमें 1 कली क्रश किया हुआ लहसुन डालें। इसे पकाना नहीं है सिर्फ गर्म करना है। इसके बाद उस तेल को अपने पैरों की एड़ियों में लगाएं और अच्छे से मसाज करें। इसे आप हॉट ऑयल थेरेपी के तौर पर भी देख सकते हैं। हालांकि, ये ध्यान रखिए कि इससे बहुत स्ट्रॉन्ग स्मेल आती है जो ठंडा पानी और गर्म पानी-

पैरों को गर्म पानी में डालकर रखने से उनमें आराम मिलता है ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन हम आपको ठंडा पानी और गर्म पानी दोनों के साथ एक ट्रिक बताते हैं।

क्या करें?

गर्म पानी में रॉक सॉल्ट डालकर घोल लें और इसमें 5 मिनट तक पैर डालकर रखें। इसके बाद 3 मिनट तक ठंडे पानी में पैर डालें। ऐसा करने से आपकी एड़ियों (Ankle) के मसल्स रिलैक्स होंगे और आपको दर्द में राहत मिलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…