1 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सेशन में होंगी 15 बैठकें
संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) एक दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 19 दिन के सत्र में कुल पंद्रह बैठकें होंगी। अन्य सत्रों के मुकाबले ये सत्र छोटा रहेगा। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों…
संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) एक दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान 19 दिन के सत्र में कुल पंद्रह बैठकें होंगी। अन्य सत्रों के मुकाबले ये सत्र छोटा रहेगा। बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों का ज्यादातर असर सत्र में दिखेगा। देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में में चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के दूसरे चरण को लेकर विपक्ष का विरोध दिख सकता है। मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर भी विपक्ष निशाना साध सकता है।
इस दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण बिल पारित कराने का प्रयास करेगी। इनमें संविधान में 129वां, 130वां संशोधन बिल, जन विश्वास बिल, इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बिल आदि शामिल हैं। इससे पहले 2013 में छोटा शीतकालीन सत्र हुआ था। पांच दिसंबर से 18 दिसंबर तक केवल 14 दिन चले इस सत्र में 11 बैठकें ही हुईं थीं।
इस बार के विंटर सेशन (Winter Session) के दौरान विपक्ष देशव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और हरियाणा व महाराष्ट्र में कथित मतदान धोखाधड़ी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर सकता है। एसआईआर का पहला चरण बिहार में आयोजित किया गया था।
पिछला संसद सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक मानसून के दौरान आयोजित किया गया था। 32 दिनों में 21 बैठकें हुईं और संसद के दोनों सदनों ने 15 विधेयक पारित किए। पीआरएस रिसर्च के अनुसार, निर्धारित समय का दो-तिहाई हिस्सा हंगामे की भेंट चढ़ गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
