दिमाग को करना है तेज, तो करें ये योगासन
आजकल की लाइफस्टाइल में तनाव और मानसिक चिंता इतनी बढ़ गई है कि लोगों की एकाग्रता में कमी आ गई है। जिसकी वजह से बातें भूलना या सामान भूलना आम बात हो गई है। लेकिन अगर भूलने की ये समस्या परेशानी का सबब बन जाए तो जरूरी है कि…
आजकल की लाइफस्टाइल में तनाव और मानसिक चिंता इतनी बढ़ गई है कि लोगों की एकाग्रता में कमी आ गई है। जिसकी वजह से बातें भूलना या सामान भूलना आम बात हो गई है। लेकिन अगर भूलने की ये समस्या परेशानी का सबब बन जाए तो जरूरी है कि इसका समाधान निकाल लिया जाए। रोजाना योग (Yoga) इन सब तरह की समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।
वहीं अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता या फिर वो पढ़ा हुआ जल्दी भूल जाता है तो उसे भी ये योगासन (Yogasan) करने की आदत डालिए। योग का महत्वपूर्ण आसन बालासन करने से दिमाग से जुड़ी ये सब परेशानियों से जल्दी ही छुटकारा मिलता है। इसे करने से दिमाग तीव्र होता है और मानसिक तनाव जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
इस आसन को करने से दिमाग और मन शांत रहता है, जिसके कारण हमारा नर्वस सिस्टम सही से काम करता है और शांत रहता है। बालासन करने के लिए सबसे पहले व्रजासन की अवस्था में बैठ जाएं। इसके बाद अपने सिर को जमीन पर स्पर्श कराएं। अब अपने दोनों हाथों को जमीन पर रख लें। अब अपनी छाती से अपने जांघों पर दबाव डालें।
बालासन के लाभ
- बालासन करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत रहता है।
- इस आसन को करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है।
- बालासन पीठ के दर्द में भी फायदेमंद होता है।
- शरीर में खिचाव और तनाव दूर होने लगता है।
- बालासन के नियमित अभ्यास से अच्छी नींद आने लगती है।
अगर आपके घुटनों का ऑपरेशन हुआ है, तो आप इस आसन का अभ्यास न करें। दस्त से परेशान व्यक्ति भी इस आसन को न करें। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान भी इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
