24 घण्टे ऑनलाइन

करेले की कड़वाहट होगी कम, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

करेले (Karela) सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद भी लोग इसे कम ही खाना पसंद करते हैं। इसका…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

करेले (Karela) सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें आयरन, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर होने के बावजूद भी लोग इसे कम ही खाना पसंद करते हैं। इसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं होता। क्योंकि ये थोड़े कड़वे होते हैं। ऐसे में बच्चे तो इन्हें देखते नाक मुंह सिकोड़ने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ टिप्स को अपनाकर करेले की कड़वाहट को कम किया जा सकता है। यहां जानिए करेले की कड़वाहट कम करने की टिप्स-

कैसे कम करें करेले (Karela) की कड़वाहट


- करेले (Karela) के कड़वेपन को कम करने के लिए उन्हें हल्का सा उबाल दें और कुछ देर ठंडा होने के लिए रखें। जब ये ठंडे हो जाएं तो इसे हाथों से हल्का दबाएं और फिर उसमें से पानी निकाल लें। अब इन करेलों की भरवा सब्जी बना सकते हैं।

- करेले (Karela) को धोने के बाद उन्हें काटकर एक प्लेट में रख लें और फिर इसमें हल्दी पाउडर और नमक मिलाकर रख दें। इन्हें कम से कम दो घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसका पानी निचोड़ लें। अब इसकी सूखी सब्जी बनाकर तैयार करें।

- करेले (Karela) की कड़वाहट को कम करने के लिए उन्हें नमक के पानी में कुछ मिनट या उससे ज्यादा समय तक उबालें। ऐसा करने से भी इसकी कड़वाहट कम होती है। आप कुछ देर के लिए करेले में नमक लगाकर भी छोड़ सकते हैं। इससे भी कड़वाहट काफी हद तक कम होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।